Home Breaking News Delhi NCR Weather Live: भारी बारिश के बाद दिल्ली के कुछ इलाकों में बाढ़ का खतरा, यमुना खतरे के निशान के पार

Delhi NCR Weather Live: भारी बारिश के बाद दिल्ली के कुछ इलाकों में बाढ़ का खतरा, यमुना खतरे के निशान के पार

0
Delhi NCR Weather Live: भारी बारिश के बाद दिल्ली के कुछ इलाकों में बाढ़ का खतरा, यमुना खतरे के निशान के पार

[ad_1]

08:59 AM, 11-Jul-2023

अलर्ट मोड पर काम कर रहें अधिकारी

बारिश की वजह से रेलवे के अधिकारी अलर्ट मोड में हैं। रेलवे स्टेशन, वाशिंग यार्ड और यमुना पुल पर नजर बनाए हुए हैं। ब्रिज के नीचे जलस्तर पर नजर रखे हुए हैं। 

08:06 AM, 11-Jul-2023

यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर

सोमवार शाम से यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जल स्तर नीचे आने की उम्मीद नहीं है। अगले 24 घंटे में यमुना के तटीय इलाके जलमग्न होंगे। इसका असर यमुना खादर में रहने वाले करीब 40,000 लोगों पर  पड़ेगा।

08:01 AM, 11-Jul-2023

बारिश ने बढ़ाई दिल्लीवालों की मुश्किलें

बाढ़, बारिश और बीमारी दिल्लीवालों पर भारी पड़ रही है। दो दिन की तेज बारिश में बेशक सोमवार कमी आई, लेकिन कॉलोनियों के जलजमाव ने लोगों को परेशान किया। जगह-जगह पानी भरा होने से कई कॉलोनियों में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। आशंका है कि आने वाले दिनों में जलजनित बीमारियों का खतरा इन कॉलोनियों में गहराएगा।

07:54 AM, 11-Jul-2023

पुराना यमुना पुल रेल यातायात के लिए बंद

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुराना यमुना पुल आज सुबह छह बजे से रेल यातायात के लिए बंद कर दिया गया। 

07:32 AM, 11-Jul-2023

Delhi NCR Weather Live: भारी बारिश के बाद दिल्ली के कुछ इलाकों में बाढ़ का खतरा, यमुना खतरे के निशान के पार

हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से सोमवार दिनभर दो लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने से दिल्ली में पुराना लोहे के पुल पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.30 को पार पहुंच गया। मंगलवार सुबह छह बजे यमुना का जलस्तर 206.28 तक पहुंच गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here