Home Sports Asia Cup से पहले रोहित की टेंशन दूर, टीम में लौटने वाला है गेंदबाजों का काल!

Asia Cup से पहले रोहित की टेंशन दूर, टीम में लौटने वाला है गेंदबाजों का काल!

0
Asia Cup से पहले रोहित की टेंशन दूर, टीम में लौटने वाला है गेंदबाजों का काल!

[ad_1]

हाइलाइट्स

एशिया कप से पहले भारत के लिए राहत भरी खबर आई है
टीम इंडिया में धाकड़ क्रिकेटर की जल्द वापसी हो सकती है

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज दौरे पर गई टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है. बैक सर्जरी की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे धाकड़ बैटर श्रेयस अय्यर ने नेट्स पर बैटिंग का अभ्यास शुरू कर दिया है. श्रेयस सर्जरी के बाद से ही बैंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं. जिस तरह से उन्होंने बैटिंग की प्रैक्टिस शुरू की है, उसे देखते हुए यही उम्मीद लग रही है कि श्रेयस एशिया कप से टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं. एशिया कप 31 अगस्त से खेला जाना है. इसके मुकाबले पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाएंगे.

बता दें कि श्रेयस अय्यर को मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान कमर में चोट लग गई थी. वो अहमदाबाद टेस्ट की दूसरी पारी में बैटिंग नहीं कर पाए थे. इसके बाद अप्रैल में इंग्लैंड में उनकी बैक सर्जरी हुई थी. इसकी वजह से श्रेयस आईपीएल 2023 और उसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी नहीं खेल पाए थे. श्रेयस को वेस्टइंडीज दौरे पर भी नहीं चुना गया था. हालांकि, उनके एशिया कप से कमबैक की उम्मीद जताई जा रही थी और नेट्स पर उनकी बैटिंग प्रैक्टिस देखने के बाद इसकी उम्मीद मजबूत हो गई है.

एशिया कप के बाद अक्टूबर-नवंबर में वर्ल्ड कप भी खेला जाना है. सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए ऋषभ पंत का विश्व कप में खेलना मुश्किल लग रहा. ऐसे में मध्य क्रम में श्रेयस अय्यर भारत के लिए काफी अहम बल्लेबाज हैं. उनकी गैरहाजिरी में सूर्यकुमार यादव को जरूर कुछ मुकाबलों में खेलने का मौका मिला. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में सूर्यकुमार नाकाम रहे थे और तीनों ही वनडे में खाता तक नहीं खोल पाए थे.

बल्ले से नहीं मचा पाई तोड़फोड़ तो गेंद से पूरी की कसर, आखिरी 6 गेंद में पलटा मैच, 1 रन देकर लिए 3 विकेट

28 साल के श्रेयस अय्यर ने अबतक 42 वनडे में करीब 47 की औसत से 1631 रन बनाए हैं. वनडे में उनका स्ट्राइक रेट भी 96 का है. अय्यर ने वनडे में 2 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं.

Tags: Asia cup, ODI World Cup, Shreyas iyer, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here