Home Breaking News Hyderabad: ट्रैफिक से निकलने के लिए एंबुलेंस चालक ने बजाया सायरन, आगे नाश्ता करने रुका, वीडियो वायरल

Hyderabad: ट्रैफिक से निकलने के लिए एंबुलेंस चालक ने बजाया सायरन, आगे नाश्ता करने रुका, वीडियो वायरल

0
Hyderabad: ट्रैफिक से निकलने के लिए एंबुलेंस चालक ने बजाया सायरन, आगे नाश्ता करने रुका, वीडियो वायरल

[ad_1]

Hyderabad Ambulance Driver Misuses Siren To Stop For Snacks

एंबुलेंस ड्राइवर।
– फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@Anjanikumar_IPS

विस्तार


हैदराबाद में एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस के एक चालक ने मंगलवार को ट्रैफिक क्लीयरेंस पाने के लिए एंबुलेंस सायरन का दुरुपयोग किया और नाश्ता करने के लिए सड़क किनारे एक भोजनालय में रुक गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी जिसने एंबुलेंस को ट्रैफिक क्लीयरेंस दी, उसने पाया कि वह अस्पताल जाने के बजाय सड़क किनारे एक भोजनालय के पास रुक गई थी।

एंबुलेंस के अंदर कोई मरीज नहीं मिला और पूछताछ के दौरान पता चला कि ड्राइवर ने गैर-आपातकालीन स्थिति में केवल ट्रैफिक क्लीयरेंस पाने के लिए सायरन बजाया था। पुलिस ने कहा कि उसने यातायात नियम के उल्लंघन को छिपाने की भी कोशिश की। उन्होंने बताया कि वहां कोई आपात स्थिति नहीं थी और एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। वाहन में अन्य लोगों के अलावा दो नर्सें भी थीं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार रात को हुई जब एंबुलेंस व्यस्त बशीरबाग जंक्शन से गुजर रही थी और उसके चालक ने सायरन बजा दिया जिसके बाद ट्रैफिक कांस्टेबल ने तुरंत वाहन को आगे बढ़ने के लिए रास्ता साफ कर दिया। ट्रैफिक कांस्टेबल ने सोचा कि यह एक आपातकालीन स्थिति है, लेकिन उसने देखा कि एंबुलेंस ट्रैफिक सिग्नल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे एक भोजनालय के पास रुकी हुई है। उन्होंने ड्राइवर से पूछताछ की, जो ट्रैफिक पुलिसकर्मी के शरीर पर लगे वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।








[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here