Home Sports टीम इंडिया से दूध में से मक्खी की तरह बाहर किए जाने पर अश्विन ने तोड़ी चुप्पी, 5 विकेट लेने के बाद इस बयान से मचाया तहलका

टीम इंडिया से दूध में से मक्खी की तरह बाहर किए जाने पर अश्विन ने तोड़ी चुप्पी, 5 विकेट लेने के बाद इस बयान से मचाया तहलका

0
टीम इंडिया से दूध में से मक्खी की तरह बाहर किए जाने पर अश्विन ने तोड़ी चुप्पी, 5 विकेट लेने के बाद इस बयान से मचाया तहलका

[ad_1]

R Ashwin Statement: दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने एक बयान से तहलका मचा दिया है. दरअसल, रविचंद्रन अश्विन को इस साल जून में इंग्लैंड की धरती पर खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया था, जिसके बाद काफी सवाल भी उठाए गए थे और भारत ये खिताबी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हार गया था. अब एक महीने बाद उसी रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टेस्ट टीम की प्लेइंग इलेवन में वापसी करते हुए कमाल का प्रदर्शन किया है. 

टीम इंडिया से बाहर किए जाने पर अश्विन ने तोड़ी चुप्पी

अश्विन ने वेस्टइंडीज दौरे पर डॉमिनिका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अपने करियर का 33वां विकेट हॉल लिया है. अश्विन ने अपने इस कमाल के प्रदर्शन से सेलेक्टर्स को मुहंतोड़ जवाब भी दिया है.  अब अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में पांच विकेट लेने के बाद WTC फाइनल से बाहर किए जाने पर बड़ा बयान दिया है. ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने इस बयान से तहलका मचा दिया है. 

5 विकेट लेने के बाद इस बयान से मचाया तहलका

रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि वह इसके लिए तैयार थे कि उन्हें WTC फाइनल में बाहर बैठना पड़ सकता है. रविचंद्रन अश्विन ने बताया कि वह WTC फाइनल में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में नहीं चुने जाने से नाराज नहीं हैं. अश्विन के मुताबिक अगर वह ड्रेसिंग रूम में नाराज होकर बैठ जाते तो उनमें और किसी युवा खिलाड़ी में क्या फर्क रह जाता. रविचंद्रन अश्विन ने कहा, ‘मेरे लिए दुख की बात ये थी कि हम WTC Final जीत नहीं पाए. हम दो बार WTC Final में पहुंचे, लेकिन हम जीत नहीं पाए.’ वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ही टेस्ट मैच में 5 विकेट लेने के बाद अश्विन ने कहा, ‘मेरी योजना सीरीज में अच्छी शुरुआत करने की थी. मैं भाग्यशाली था कि मेरे लिए ये स्पेल अच्छा रहा.’ रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि वह चाहते थे कि किसी न किसी प्रकार से वह टीम के लिए बेहतरीन योगदान करें और उन्होंने ऐसा किया.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here