Home Sports रिंकू सिंह की हुई वापसी, अब इस टूर्नामेंट में मचाएंगे धमाल, वेस्टइंडीज दौरे से हुए थे इग्नोर

रिंकू सिंह की हुई वापसी, अब इस टूर्नामेंट में मचाएंगे धमाल, वेस्टइंडीज दौरे से हुए थे इग्नोर

0
रिंकू सिंह की हुई वापसी, अब इस टूर्नामेंट में मचाएंगे धमाल, वेस्टइंडीज दौरे से हुए थे इग्नोर

[ad_1]

हाइलाइट्स

रिंकू सिंह की होने जा रही वापसी
देवधर ट्रॉफी में सैंट्रल जोन से खेलेंगे

नई दिल्ली. हाल में आई वेस्टइंडीज सीरीज के लिए किसी भी स्क्वॉड की लिस्ट में रिंकू सिंह का नाम शामिल नहीं था. फैंस ने इसको लेकर नाराजगी भी जाहिर की थी. हालांकि, रिंकू सिंह (Rinku Singh) अब जल्द मैदान पर जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. उन्हें देवधर ट्रॉफी (Deodhar Trophy) में जगह दी गई है. वह सैंट्रल जोन की ओर से खेलेंगे. सैंट्रल जोन की कप्तानी केकेआर के बेहतरीन बैटर वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) के पास होगी.

इसकी उम्मीद की जा रही है कि 18 अगस्त से खेले जाने वाले आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रिंकू सिंह को मौका मिल सकता है. यह उनके देवधर ट्रॉफी के प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगा. यह टूर्नामेंट वेंकटेश अय्यर के लिए भी महत्वपूर्ण होगा. जो साल 2022 से ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. वेंकटेश ने आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए इस साल शतक ठोका था.

टीम से बाहर चल रहे ईशांत शर्मा ने रविचंद्रन अश्विन को लेकर ये क्या कह दिया, बोले- ‘मुझे नहीं लगता कि उससे…’

रिंकू सिंह के अलावा यहां शिवम मावी, मोहसिन खान और मुम्बई इंडियंस के लिए खेलने वाले आकाश माधवाल को भी मौका दिया गया है. शिवम मावी ने आईपीएल से पहले न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू किया था. उनका प्रर्दशन भी वहां काफी अच्छा रहा था. यह देखना दिलचस्प होगा कि आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वह चुने जाते हैं या नहीं.

Duleep Trophy Final: सूर्यकुमार यादव ने क्रीज पर आते ही जड़ा लंबा छक्का, फिर अगले ही ओवर में हो गए फुस्स…

देवधर ट्रॉफी के लिए सैंट्रल जोन का स्क्वॉड: माधव कौशिक, शिवम चौधरी, यश दुबे, यश कोठारी, वेंकटेश अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आर्यन जुयाल, उपेंद्र यादव, कर्ण शर्मा, यश ठाकुर, आदित्य सरवटे, मोहसिन खान, शिवम मावी, अनिकेत चौधरी और आकाश मधवाल

Tags: Rinku Singh, Venkatesh Iyer

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here