[ad_1]

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
– फोटो : ट्विटर/अनुराग ठाकुर
विस्तार
बिहार में विरोध प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज में हुई भाजपा नेता की मौत पर बवाल मचा हुआ है। भाजपा नेता बिहार सरकार के खिलाफ हमलावर है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मामले में बिहार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव ने बिहार में लोकतंत्र को अपने बूटों तले रौंद दिया है।
सरकार के कहने पर बर्बरतापूर्वक कार्रवाई हुई
भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिहार के जंगलराज के खिलाफ भाजपा नेता शांति से पटना में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने भाजपा नेताओं के खिलाफ लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में जहानाबाद जिले के महामंत्री विजय सिंह की बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव ने लोकतंत्र को बूटों तले रौंद दिया है। नीतीश सरकार के कहने पर बर्बरतापूर्वक कार्रवाई हुई है। ऐसी कार्रवाई लोकतंत्र में माफी के लायक नहीं है। बिहार की जनता इसे नहीं भूलेगी। बिहार की जनता आपको इसके लिए कभी माफ नहीं करेगी।
अब जानिए, क्या है पूरा मामला
गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाने की मांग के लिए विधानसभा तक मार्च कर रहे थे। इस दौरान डाकबंगला चौराहे पर तैनात पुलिस ने भाजपा नेताओं को प्रदर्शन खत्म कर पीछे हटने के लिए कहा। लेकिन, भाजपा नेताओं ने पुलिस की बात नहीं मानी। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आंसू गैस के गोले भी दागे गए। वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान विजय सिंह की मौत हो गई। जबकि, कई भाजपा नेता घायल हो गए।
[ad_2]
Source link