[ad_1]
Asia Cup 2023 Schedule Live News Update: एशिया कप 2023 को लेकर बीसीसीआई और पीसीबी के बीच लंबा विवाद चला. वनडे टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को मिली थी, लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया. साथ ही टूर्नामेंट को न्यूट्रल वेन्यू पर कराए जाने की बात कही. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इससे नाराज हो गया और उसके कहा कि यदि टूर्नामेंट पाकिस्तान की जगह न्यूट्रल वेन्यू पर कराया जाता है, तो वह इसमें नहीं उतरेगा. इसके बाद उसने हाइब्रिड मॉडल का ऑफर दिया. उसी के मुताबिक अब टूर्नामेंट खेला जाना है. 4 मुकाबले पाकिस्तान में होंगे, तो जबकि फाइनल सहित 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे. टूर्नामेंट 31 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाना है. आज एशियन क्रिकेट काउंसिल टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल जारी कर सकता है.
एशिया कप की बात करें, तो इसमें भारत और पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें उतर रही हैं. अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले सभी बड़ी टीमें एशिया कप के सहारे अपनी तैयारी को पुख्ता करना चाहेंगी. एशिया कप में भारत को सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलने हैं. भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखे गए हैं. उनके मुकाबले दांबुला में हो सकते हैं. पाकिस्तान की बात करें, ताे उसे घर में एक ही मैच खेलने को मिलेगा. अन्य 3 मुकाबले दूसरी टीमों के होंगे.
पिछले दिनों डरबन में बीसीसीआई के सचिन जय शाह और पीसीबी के अध्यक्ष जका अशरफ की मुलाकात के बाद एशिया कप पर मुहर लग गई थी. इस बीच टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर आ रही है. चोट के कारण वेस्टइंडीज दौरे से बाहर श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है. ऐसे में दोनों खिलाड़ियों को एशिया कप के लिए टीम इंडिया में जगह मिल सकती है. श्रीलंका टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन टीम है. वहीं भारतीय टीम इतिहास की सबसे सफल टीम है. टीम ने वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट के खिताब पर कब्जा किया है.
[ad_2]
Source link