Home Breaking News Video: इस्कॉन से बैन संत अमोघ दास का एक और कथित वीडियो वायरल, जिम जाने वाली लड़कियों को लेकर कहते दिखे ये बात

Video: इस्कॉन से बैन संत अमोघ दास का एक और कथित वीडियो वायरल, जिम जाने वाली लड़कियों को लेकर कहते दिखे ये बात

0
Video: इस्कॉन से बैन संत अमोघ दास का एक और कथित वीडियो वायरल, जिम जाने वाली लड़कियों को लेकर कहते दिखे ये बात

[ad_1]

Another Controversial Video Of ISKCON Monk Amogh Lila Das Goes Viral; Mocks Girls Visiting Gym

अमोघ लीला दास
– फोटो : social media

विस्तार


इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) से बैन किए गए संत अमोघ लीला दास एक बार सुर्खियों में आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह महिलाओं और उनके शरीर के प्रकार को लेकर गलत तरीके से बात कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने पर लोगों में गुस्सा पैदा गया है। उन्होंने वीडियो में जिम जाने की बजाय घरेलू कामों को करने की सलाह दी है। साथ ही कहा है कि महिलाओं के लिए यही उनके आदर्श हैं। 

एक महीने के लिए लगा है प्रतिबंध

गौरतलब है, थोड़े दिन पहले उन्होंने स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस के बारे में भी टिप्पणी की थी। दास ने स्वामी विवेकानंद की मछली सेवन के लिए आलोचना करते हुए कहा था कि एक सदाचारी व्यक्ति कभी भी किसी प्राणी को हानि नहीं पहुंचा सकता। उन्होंने रामकृष्ण की शिक्षा “जतो मत ततो पथ” (जितनी राय, उतने रास्ते) पर भी व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए कहा था कि हर रास्ता एक ही मंजिल तक नहीं जाता। विवाद बढ़ने पर इस्कॉन ने उन पर एक महीने के लिए बैन लगा दिया।

शरीर के आकार पर टिप्पणी

लीला दास पर बैन लगाने की घटना को तीन दिन भी नहीं हुआ है। ऐसे में एक और नया बवाल खड़ा हो गया। उनका लोगों ने एक कथित वीडियो देखा, जिसमें वह महिलाओं का मजाक उड़ा रहे थे। इतना ही नहीं वो किसी बिना शर्म के महिलाओं के शरीर पर भी टिप्पणी कर रहे थे। 








[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here