Home Breaking News Team India: रोहित-हार्दिक समेत भारत के अभी चार ‘कप्तान’, इन दो खिलाड़ियों को भविष्य के लिए तैयार कर रहा BCCI?

Team India: रोहित-हार्दिक समेत भारत के अभी चार ‘कप्तान’, इन दो खिलाड़ियों को भविष्य के लिए तैयार कर रहा BCCI?

0
Team India: रोहित-हार्दिक समेत भारत के अभी चार ‘कप्तान’, इन दो खिलाड़ियों को भविष्य के लिए तैयार कर रहा BCCI?

[ad_1]

BCCI preparing captains pool Hardik Pandya Ruturaj Gaikwad Yash Dhull and many contenders after Rohit Sharma

भारतीय क्रिकेट टीम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


एशियाई खेलों के लिए बीसीसीआई ने पुरुष क्रिकेट टीम का एलान कर दिया है। शुक्रवार (14 जुलाई) की रात घोषित टीम को देखकर ऐसा लगता है कि सीनियर टीम के चयनकर्ता अब भविष्य के बारे में सोच रहे हैं। एशियाड की टीम में ज्यादातर उन खिलाड़ियों को जगह मिली है जिन्होंने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है। एशियाई खेलों में टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे। पहले इस बात की चर्चा थी कि अनुभवी ओपनर शिखर धवन के नेतृत्व में टीम जाएगी, लेकिन उनका चयन नहीं हुआ।

एशियाई टीम के एलान के बाद टीम इंडिया के अब चार कप्तान हो गए हैं। सीनियर टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज में टीम के साथ हैं। वह टेस्ट और वनडे में टीम की संभालेंगे। उसके बाद वह स्वदेश लौट आएंगे। वेस्टइंडीज में टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या कप्तान होंगे। हार्दिक पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद से क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम की कमान संभाल रहे हैं। वहीं, एशियन गेम्स में ऋतुराज गायकवाड़ नेतृत्व करेंगे और इमर्जिंग एशिया कप में भारत-ए की कमान यश ढुल के पास है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here