Home Breaking News महाराष्ट्र: ‘अगर अभिनेता टमाटर नहीं खाएंगे तो शरीर की प्रोटीन वैल्यू कम नहीं होगी’, धनंजय मुंडे की फिसली जुबान

महाराष्ट्र: ‘अगर अभिनेता टमाटर नहीं खाएंगे तो शरीर की प्रोटीन वैल्यू कम नहीं होगी’, धनंजय मुंडे की फिसली जुबान

0
महाराष्ट्र: ‘अगर अभिनेता टमाटर नहीं खाएंगे तो शरीर की प्रोटीन वैल्यू कम नहीं होगी’, धनंजय मुंडे की फिसली जुबान

[ad_1]

Dhananjay Munde says if actors do not eat tomatoes for 30 days their body protein value will not decrease

Dhananjay Munde
– फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार


देशभर में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। हाल-फिलहाल इनमें कोई कमी भी होती नहीं दिख रही है। पिछले दिनों चंडीगढ़ में तो इसके फुटकर दाम 300 से 350 रुपये प्रति किलो पहुंच गए। वहीं, टमाटर की बढ़ती कीमतों पर सियासत भी शुरू हो गई है। दरअसल, शनिवार को महाराष्ट्र के नवनियुक्त कृषिमंत्री ने टमाटर को लेकर बेतुका बयान दे दिया है।

दरअसल, शुक्रवार को विभाग आवंटन के बाद राज्य के कृषिमंत्री बने NCP नेता धनंजय मुंडे ने आज कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की। इसी दौरान टमाटर की बढ़ती कीमत पर बात करते हुए मुंडे ने कहा कि टमाटर की कीमत बढ़ने के कारण कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। यदि किसान को टमाटर के लिए अधिक पैसा मिले तो बेहतर है। उस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। इसी दौरान उन्होंने कहा कि अगर अभिनेता 30 दिन तक टमाटर नहीं खाएंगे तो उनके शरीर की प्रोटीन वैल्यू कम नहीं होगी। 

सुनील शेट्टी ने दिया था ये बयान

गौरतलब है कि उनका ये बयान तब आया है जब हाल ही में अभिनेता सुनील शेट्टी ने टमाटर की बढ़ती कीमतों पर बयान दिया था। शेट्टी ने कहा था कि उनकी पत्नी माना शेट्टी ताजगी सुनिश्चित करने के लिए एक या दो दिन के लिए सब्जियां खरीदना पसंद करती हैं। हालांकि, टमाटर की बढ़ती कीमतों का असर उनकी रसोई पर भी पड़ा है। सुनील ने कहा, “हम ताजी उगी हुई चीजें खाने में विश्वास करते हैं। टमाटर के दाम इन दिनों आसमान छू रहे हैं और इसका असर हमारी रसोई पर भी पड़ा है। आजकल मैं टमाटर कम खाता हूं। लोग सोच सकते हैं कि चूंकि मैं सुपरस्टार हूं, इसलिए ये चीजें मुझ पर असर नहीं करेंगी, लेकिन यह सच नहीं है, हमें ऐसे मुद्दों से भी निपटना होता है।”






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here