Home Sports WC: बैटिंग-बॉलिंग औसत में ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी का जलवा, पारी में लिए 7 विकेट

WC: बैटिंग-बॉलिंग औसत में ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी का जलवा, पारी में लिए 7 विकेट

0
WC: बैटिंग-बॉलिंग औसत में ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी का जलवा, पारी में लिए 7 विकेट

[ad_1]

हाइलाइट्स

वर्ल्‍डकप 2003 में 12.31 के औसत से लिए थे 16 विकेट
बल्‍ले से भी दिखाई थी चमक, 117 के औसत से बनाए थे रन

नई दिल्‍ली. वर्ल्‍डकप में ऑस्‍ट्रेलिया के किस खिलाड़ी का बॉलिंग और बैटिंग औसत में जलवा रहा है, इसके जवाब में ज्‍यादातर क्रिकेटप्रेमियों के दिमाग में शेन वॉटसन, जेम्‍स फॉकनर, एंड्यू साइमंड्स, साइमन ओडोनल और ग्‍लेन मैक्‍सवेल जैसे हरफनमौला का नाम आएगा. लेकिन इन दोनों मामलों में ऑस्‍ट्रेलिया का एक गुमनाम सा खिलाड़ी, इन दिग्‍गज प्‍लेयर्स से आगे है. एंडी बिकेल (Andy Bichel) ने ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से केवल एक ही वर्ल्‍डकप (वर्ष 2003) में भाग लिया है लेकिन इसमें उन्‍होंने ऐसा चौंकाने वाला प्रदर्शन किया कि हर कोई हैरान रह गया.

VIDEO: ड्वेन ब्रावो ने MLC में बल्ले से मचाया कोहराम, जड़ा टूर्नामेंट का सबसे लंबा सिक्स, फिर भी टीम हारी

वीवीएस लक्ष्मण हो सकते हैं आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया के कोच, वर्ल्ड कप से पहले द्रविड़ को दिया जाएगा ब्रेक!

बिकेल ने वर्ल्‍डकप-2003 में गेंदबाजी से बेहतरीन प्रदर्शन किया था, साथ ही इस दौरान बल्‍ले से उनका प्रदर्शन टीम के लिए ‘बोनस’ साबित हुआ था. 2003 के वर्ल्‍डकप में भारत को हराकर ऑस्‍ट्रेलिया ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था. इसमें बिकेल ने 12.31 के औसत से न सिर्फ 16 विकेट हासिल किए थे बल्कि बल्‍ले से भी अहम योगदान देते हुए 117 के औसत से 117 ही रन बनाए थे.

वर्ल्‍डकप-2003 दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या की संयुक्‍त मेजबानी में आयोजित हुआ है, इसके ज्‍यादातर मैच दक्षिण अफ्रीका में हुए थे. इस टूर्नामेंट में बिकेल ने 8 मैचों में 197 रन देकर 16 विकेट लिए थे. गेंदबाजी औसत (12.31), इकोनॉमी (3.45) और स्‍ट्राइक रेट (21.3) तीनों ही मामलों में वे बेजोड़ थे और 20 रन देकर 7 विकेट उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन रहा था.

गेंदबाजी औसत की बात करें तो वर्ल्‍डकप में खेले ऑस्‍ट्रेलियाई बॉलर्स में इयान चैपल (2 पारियों में दो विकेट, औसत 11.50), जेसन गिलेस्‍पी (4 मैचों में 8 विकेट, औसत 12.25)और गैरी गिलमोर (दो मैचों में 11 विकेट, औसत 5.63) बिकेल से बेहतर हैं लेकिन बिकेल से कम मैच इन्‍होंने खेले हैं. बैटिंग में गिलेस्‍पी को अपने 8 मैचों के दौरान तीन पारियों में ही बैटिंग का मौका मिला था, इस दौरान उन्‍होंने दो बार नाबाद रहते हुए 117 रन (औसत 117, स्‍ट्राइक रेट 83.57) बनाए और उनका सर्वोच्‍च स्‍कोर 64 रन रहा.

Tags: Australia Cricket Team, Icc world cup, World cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here