Home Breaking News Car Features: इन पांच एसयूवी में मिलता है ड्यूल जोन एसी, मारुति से महिंद्रा तक हैं शामिल, जानें डिटेल

Car Features: इन पांच एसयूवी में मिलता है ड्यूल जोन एसी, मारुति से महिंद्रा तक हैं शामिल, जानें डिटेल

0
Car Features: इन पांच एसयूवी में मिलता है ड्यूल जोन एसी, मारुति से महिंद्रा तक हैं शामिल, जानें डिटेल

[ad_1]


भारत में कई राज्यों में काफी तेज गर्मी पड़ती है। ऐसे मौसम में कार से सफर करने में कई बार परेशानी होती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि ऐसी कौन सी पांच एसयूवी हैं, जिनमें ड्यूल जोन एसी जैसे फीचर को दिया जाता है। साथ ही इनकी कीमत भी बता रहे हैं।



किआ सेल्टॉस

साउथ कोरियाई कार निर्माता किआ की ओर से भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में सेल्टॉस को ऑफर किया जाता है। इसके पहले वर्जन के लॉन्च के साथ ही यह ऐसी पहली एसयूवी थी, जिसमें यह फीचर मिलता था। इसके एचटीएक्स वैरिएंट में ही इस फीचर को ऑफर किया जाता है। इसके नए वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत की घोषणा कंपनी की ओर से जल्द हो सकती है।

यह भी पढ़ें – Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत


महिंद्रा एक्सयूवी 700

महिंद्रा की ओर से एक्सयूवी700 को भी ड्यूल एसी के साथ ऑफर किया जाता है। इसके साथ ही इसमें कई और बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। जिनमें ADAS, बड़ी स्क्रीन, बेहतरीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आदि शामिल हैं। यह फीचर इस एसयूवी के टॉप वैरिएंट एएक्स7 में मिलता है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 20.56 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें – Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें


महिंद्रा स्कॉर्पियो एन

महिंद्रा की ओर से एक और एसयूवी ऑफर की जाती है, जिसमें यह फीचर मिलता है। महिंद्रा की स्कॉर्पियो एन के जेड8 वैरिएंट में ड्यूल एसी के साथ कई और फीचर्स मिलते हैं। इस फीचर के साथ आने वाली स्कॉर्पियो एन की एक्स शोरुम कीमत 18.05 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें –  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?


टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस

टोयोटा की ओर से इनोवा हाईक्रॉस में ड्यूल एसी के फीचर को दिया जाता है। इसके हाईब्रिड वैरिएंट के जेडएक्स और जेडएक्स ऑप्शनल में ही इस फीचर को दिया गया है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 29.32 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें –  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here