Home Sports IND vs WI: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में लौटेगा ये खूंखार खिलाड़ी, तीन दिन में वेस्टइंडीज को कर देगा तहस-नहस!

IND vs WI: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में लौटेगा ये खूंखार खिलाड़ी, तीन दिन में वेस्टइंडीज को कर देगा तहस-नहस!

0
IND vs WI: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में लौटेगा ये खूंखार खिलाड़ी, तीन दिन में वेस्टइंडीज को कर देगा तहस-नहस!

[ad_1]

IND vs WI, 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार 20 जुलाई से त्रिनिदाद में खेला जाएगा. भारत इस सीरीज को जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है. वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज में भारत 1-0 से आगे है. ऐसे में दूसरा टेस्ट मैच जीतते ही रोहित की सेना इस सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लेगी.

दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में लौटेगा ये खूंखार खिलाड़ी 

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक खूंखार खिलाड़ी लौट सकता है. ये खतरनाक क्रिकेटर अकेले दम पर वेस्टइंडीज की टीम को तीन दिन में ही तहस-नहस कर सकता है, जिस तरह डोमनिका में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने वेस्टइंडीज की टीम को तीन दिन में ही तबाह किया था. 

तीन दिन में वेस्टइंडीज को कर देगा तहस-नहस!

भारतीय क्रिकेट टीम का ये धुरंधर क्रिकेटर मैदान पर तीन खिलाड़ियों का रोल निभाने का टैलेंट रखता है. वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 जुलाई से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए इस खिलाड़ी की प्लेइंग इलेवन में जगह बिल्कुल पक्की है. टीम इंडिया का ये खिलाड़ी बेहतरीन बल्लेबाज, घातक गेंदबाज और फुर्तीले फील्डर का कम्पलीट पैकेज है. भारतीय क्रिकेट टीम का ये खिलाड़ी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करता है और गेंदबाज के रूप में विरोधियों के लिए सबसे बड़ा काल साबित होता है. फील्डिंग के दौरान भी इस खिलाड़ी की फुर्ती के आगे विरोधी टीम के बल्लेबाज रन चुराने का रिस्क भी नहीं लेते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ये खिलाड़ी कहर मचाने के लिए तैयार है. अक्षर पटेल एक 3D प्लेयर हैं जो बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों ही डिपार्टमेंट में बहुत दक्ष हैं. वेस्टइंडीज की टीम को दूसरे टेस्ट मैच में अक्षर पटेल से बहुत संभलकर रहना होगा.  

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में चुना जाना लगभग तय

अक्षर पटेल का वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में चुना जाना लगभग तय है. अक्षर पटेल दोनों ही टेस्ट मैचों में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के साथ खेलने के प्रबल दावेदार हैं. तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को कप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर सकते हैं और उनकी जगह अक्षर पटेल को मौका दे सकते हैं. त्रिनिदाद की पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद करेगी. ऐसे में तीन स्पिनर अश्विन, जडेजा और अक्षर एक साथ खेल सकते हैं. अक्षर पटेल इतने खतरनाक स्पिन गेंदबाज हैं कि वह तीन दिन में ही वेस्टइंडीज की टीम को तबाह कर सकते हैं. अक्षर पटेल ने 12 टेस्ट मैचों में 50 विकेट हासिल किए हैं और 513 रन भी बनाए हैं. अक्षर पटेल टेस्ट मैचों में 5 बार पारी में 5 विकेट चटकाने का कारनामा कर चुके हैं. इसके अलावा अक्षर पटेल एक बार एक मैच में 11 विकेट हासिल कर चुके हैं. 

वेस्टइंडीज टीम के सबसे बड़े दुश्मन साबित होंगे

अक्षर पटेल वेस्टइंडीज के लिए दूसरे टेस्ट मैच में सबसे बड़े दुश्मन साबित होंगे. टीम इंडिया का ये घातक खिलाड़ी दूसरे टेस्ट मैच में पूरी ही वेस्टइंडीज टीम को अपने तूफान से तहस-नहस कर सकता है. अक्षर पटेल के टीम इंडिया में खेलने की खबर सुनकर वेस्टइंडीज टीम में खौफ का माहौल होगा. टीम इंडिया का ये खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने अकेले दम पर भारत को मैच और सीरीज जिता सकता है. अक्षर पटेल दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज टीम के लिए काल साबित होंगे. भारत की तरह ही वेस्टइंडीज की पिचें भी स्पिन गेंदबाजों की बहुत मदद करती हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिनिदाद में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here