Home Sports 2 साल में सिर्फ 114 क्रिकेटर्स के हुए डोप टेस्ट, कप्तान रोहित शर्मा सबसे आगे

2 साल में सिर्फ 114 क्रिकेटर्स के हुए डोप टेस्ट, कप्तान रोहित शर्मा सबसे आगे

0
2 साल में सिर्फ 114 क्रिकेटर्स के हुए डोप टेस्ट, कप्तान रोहित शर्मा सबसे आगे

[ad_1]

नई दिल्ली. नेशनल एंटी डोपिंग एंजेंसी यानी नाडा समय-समय पर खिलाड़ियों का डोप टेस्ट लेती रहती है. 2019 में बीसीसीआई भी नाडा के अंडर में आया. पिछले 2 साल यानी 2021 और 2022 के आंकड़े को देखें तो कुल 5962 एथलीट का डोप टेस्ट हुआ. इसमें सिर्फ 114 क्रिकेटर्स थे. यह लगभग 2 फीसदी के आस-पाास है. वहीं एथलेटिक्स के खिलाड़ी इस मामले में सबसे अधिक आगे है. उसके 1717 खिलाड़ियों का डोप टेस्ट लिया गया. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा सबसे अधिक 6 बार डोप टेस्ट में शामिल हुए. वहीं विराट कोहली सहित कई दिग्गज का एक भी बार टेस्ट नहीं हुआ.

इंडियन एक्सप्रेस ने आरटीआई के तहत जुटाई गई जानकारी के आधार पर नाडा के 2021 और 2022 में लिए डोप टेस्ट में बारे में जानकारी दी है. रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेटर्स डोप टेस्ट के मामले में दूसरे देशों से काफी पीछे हैं. वर्ल्ड डोपिंग एजेंसी यानी वाडा की रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट के इतर यूके एजेंसी ने 2021 में 96 तो ऑस्ट्रेलिया ने 69 क्रिकेटर्स के टेस्ट लिए. वाडा ने भी इसे लेकर नाडा पर सवाल उठाए हैं.

पंत और सूर्यकुमार का भी हुआ टेस्ट
रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा पिछले 2 वर्षों के दौरान मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई और यूएई में डोप टेस्ट में शामिल हुए. इसके अलावा ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव और चेतेश्वर पुजारा सहित 7 खिलाड़ियों का सिर्फ एक बार टेस्ट लिया गया. वहीं नाडा बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले 25 खिलाड़ियों में से 12 का एक भी टेस्ट नहीं ले सका. इसमें विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर और अर्शदीप सिंह जैसे स्टार क्रिकेटर शामिल हैं.

वर्ल्ड कप के लिए 10 खिलाड़ियों की जगह पक्की, 5 बैटर्स ने बल्ले से उगले रन, 3 ने गेंद से किया कमाल

वाडा ने कम टेस्टिंग को लेकर नाडा पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि भारतीय एजेंसी डोप में शामिल खिलाड़ियों को पकड़ने के लिए ठीक ढंग से काम नहीं कर रही है. पिछले दिनों कई भारतीय एथलीट डोप टेस्ट में फेल हुए. इसके बाद भी स्टार क्रिकेटरों को डोप टेस्ट देने के लिए नहीं कहा गया. मालूम हो कि अभी टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर है.

Tags: NADA, Rohit sharma, Team india, WADA

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here