[ad_1]
फिल्म ‘ओएमजी 2’ का गाना ‘ऊंची ऊंची वादी में बसते हैं भोले शंकर’ मंगलवार को रिलीज हुआ है। इस गाने में रिलीज डेट 11 अगस्त के बजाय ‘दिस अगस्त’ लिखा दिख रहा है। तभी से इस बात के कयास लगाए जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। मिली जानकारी के फिल्म के मेकर अभी इस बात को लेकर पशोपेश में हैं कि फिल्म को कब रिलीज किया जाए।
जब से फिल्म ‘ओएमजी 2’ का पोस्टर और टीजर रिलीज हुआ है, तबसे फिल्म को लेकर इस फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले हफ्ते फिल्म देखने के बाद सेंसर बोर्ड की एक्ज़ामिनिंग कमेटी ने कथित रूप से फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया। जिसके बाद फिल्म को एक्जामिनिंग कमेटी के पास भेजा गया और कहा जा रहा है की फिल्म को 17 जुलाई को खुद सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी ने भी देखा।
रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट कब मिलेगा, यह बात अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया जा सकता है। फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिलता है, तो फिल्म के कुछ दृश्यों को काट कर मिलेगा। अगर फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिलता है, तो परिवार के साथ बच्चे फिल्म नहीं देख सकते हैं, जिससे फिल्म को काफी नुकसान हो सकता है।
[ad_2]
Source link