Home Breaking News Tomato: केंद्र ने सब्सिडी वाले टमाटर की कीमतों में कटौती, अब 80 की जगह 70 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकेंगे

Tomato: केंद्र ने सब्सिडी वाले टमाटर की कीमतों में कटौती, अब 80 की जगह 70 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकेंगे

0
Tomato: केंद्र ने सब्सिडी वाले टमाटर की कीमतों में कटौती, अब 80 की जगह 70 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकेंगे

[ad_1]

Govt cuts price of subsidised tomato to Rs 70 per kg

टमाटर
– फोटो : संवाद

विस्तार


केंद्र सरकार ने आम आदमी को ऊंची खुदरा कीमतों से राहत देने के लिए सब्सिडी वाले टमाटर की कीमत गुरुवार से 80 रुपये प्रति किलोग्राम से घटाकर 70 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी है। केंद्र सरकार भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (एनसीसीएफ) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर और कुछ अन्य प्रमुख शहरों में 80 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर लोगों को टमाटर बेच रही है।

टमाटर की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमतें लगभग 120 रुपये प्रति किलोग्राम हैं, हालांकि कुछ स्थानों पर रसोई की यह प्रमुख सब्जी 240 रुपये प्रति किलोग्राम तक के भाव पर बिक रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में टमाटर की कीमतें घटकर 120 रुपये प्रति किलो हो गई है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ”उपभोक्ता मामलों के विभाग ने टमाटर की कीमतों में गिरावट के रुख को देखते हुए एनसीसीएफ और नाफेड को 20 जुलाई 2023 से 70 रुपये प्रति किलोग्राम की खुदरा कीमत पर टमाटर बेचने का निर्देश दिया है।”

एनसीसीएफ और नेफेड की ओर से खरीदे गए टमाटर को शुरूआत में 90 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बेचा गया था, फिर कीमतों को घटाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया। उपभोक्ता मामलों के विभाग ने अपने एक बयान में कहा, ” टमाटर की कीमतों को घटाकर 70 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बेचने से  उपभोक्ताओं को और फायदा होगा।”

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here