Home Breaking News Asia Cup Schedule: एशिया कप का शेड्यूल जारी; श्रीलंका में होंगे भारत के मैच, दो सितंबर को पाकिस्तान से मुकाबला

Asia Cup Schedule: एशिया कप का शेड्यूल जारी; श्रीलंका में होंगे भारत के मैच, दो सितंबर को पाकिस्तान से मुकाबला

0
Asia Cup Schedule: एशिया कप का शेड्यूल जारी; श्रीलंका में होंगे भारत के मैच, दो सितंबर को पाकिस्तान से मुकाबला

[ad_1]

Asia Cup 2023 Schedule Announced Match Fixtures and Venues Know India vs Pakistan Matches

एशिया कप
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने आगामी एशिया कप का शेड्यूल आखिरकार जारी कर दिया। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन ‘हाइब्रिड मॉडल’ में होगा। एशिया कप के मैच पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाएंगे। भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे से इनकार के बाद एसीसी ने पीसीबी के ‘हाइब्रिड मॉडल’ को स्वीकार कर लिया। टीम इंडिया अपने मैच श्रीलंका में खेलेगी। वह पाकिस्तान के खिलाफ दो सितंबर को उतरेगी।

एसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने ट्वीट कर शेड्यूल जारी किया। उन्होंने लिखा, ”मुझे बहुप्रतीक्षित पुरुष वनडे एशिया कप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो विभिन्न देशों को एक साथ बांधने वाली एकता और एकजुटता का प्रतीक है। आइए क्रिकेट की उत्कृष्टता के जश्न में शामिल हों और हम सभी को जोड़ने वाले बंधनों को संजोएं।”

टूर्नामेंट का शेड्यूल

तारीख मैच जगह
30 अगस्त पाकिस्तान बनाम नेपाल मुल्तान
31 अगस्त बांग्लादेश बनाम श्रीलंका कैंडी
2 सितंबर पाकिस्तान बनाम भारत कैंडी
3 सितंबर बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान लाहौर
4 सितंबर भारत बनाम नेपाल कैंडी
5 सितंबर अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका लाहौर
  सुपर-4 राउंड  
6 सितंबर A1 बनाम B2 लाहौर
9 सितंबर B1 बनाम B2 कोलंबो
10 सितंबर A1 बनाम A2 कोलंबो
12 सितंबर A2 बनाम B1 कोलंबो
14 सितंबर A1 बनाम B1 कोलंबो
15 सितंबर A2 बनाम B2 कोलंबो
  फाइनल  
17 सितंबर सुपर4- 1 बनाम 2 कोलंबो

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here