[ad_1]
हाइलाइट्स
पोर्ट ऑफ स्पेन में भी ‘हिटमैन’ ने मचाया धमाल
सिक्स लगाकर पूरा किया अर्द्धशतक
नई दिल्ली. कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने डोमिनिका टेस्ट के प्रदर्शन को पोर्ट ऑफ स्पेन में भी जारी रखा है. उन्होंने पारी का आगाज करते हुए 74 गेंद में 72.97 की स्ट्राइक रेट से अपने टेस्ट करियर का 15वां अर्द्धशतक पूरा कर लिया है. इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके एवं दो बेहतरीन छक्के निकले हैं. उनके अलावा यशस्वी जायसवाल का भी बल्ला जमकर चल रहा है. रोहित ने अपने टेस्ट करियर का 15वां अर्द्धशतक सिक्स लगाकर पूरा किया है.
डोमिनिका में भी चला था रोहित शर्मा का बल्ला:
पोर्ट ऑफ स्पेन से पहले डोमिनिका टेस्ट में भी रोहित शर्मा ने उम्दा बल्लेबाजी की थी. इस बीच पारी का आगाज करते वह अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक पूरा करने में कामयाब हुए थे. ‘हिटमैन’ शर्मा ने डोमिनिका टेस्ट में 221 गेंदों का सामना करते हुए 46.61 की स्ट्राइक रेट से कुल 103 रन बनाए थे. इस बीच उनके बल्ले से 10 चौके एवं दो बेहतरीन छक्के निकले थे.
यह भी पढ़ें- बाबर आजम के साथ हो गई गुगली, अंकों में 5 हजार दिखाकर, शब्दों में 2000 हजार मिली राशि?
शर्मा और जायसवाल के बीच हुई शतकीय साझेदारी:
पोर्ट ऑफ स्पेन में टॉस हारने का असर भारतीय टीम पर बिल्कुल नजर नहीं आ रहा है. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है. इस शतकीय साझेदारी में रोहित ने जहां 61 रन का योगदान दिया है. वहीं यशस्वी ने 35 रन बनाए हैं. इसके अलावा पांच एक्स्ट्रा रन मिले हैं. टीम का स्कोर 21 ओवरों की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 101 रन है.
.
Tags: India vs west indies, Rohit sharma, Team india, Yashasvi Jaiswal
FIRST PUBLISHED : July 20, 2023, 21:28 IST
[ad_2]
Source link