[ad_1]
भारतीय टीम में इस टेस्ट के लिए एक बदलाव हुआ है. शार्दुल ठाकुर चोटिल हैं. उनके स्थान पर बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को प्लेइंग-11 में जगह मिली है. मुकेश का ये डेब्यू टेस्ट है. पिछले 21 सालों में वेस्टइंडीज भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट नहीं जीत पाया है. पिछली बार कैरेबियाई टीम ने 2002 में भारत को टेस्ट में हराया था. दोनों देशों के बीच डॉमिनका में हुआ पहले टेस्ट भारत 3 दिन में ही जीत गया था. उस मैच में यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू करते हुए 171 रन की पारी खेली थी और आर अश्विन ने 12 विकेट लिए थे.
वेस्टइंडीज के लिए पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट बचाना भी आसान नहीं होगा. कैरेबियाई टीम के लिए अच्छी बात ये है कि क्वींस पार्क ओवल का विकेट शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद करता है. ऐसे में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. वेस्टइंडीज की टीम में शैनन गेब्रियल को जगह मिली है. वैसे, दूसरे टेस्ट में बारिश के कारण खलल पड़ सकता है. क्योंकि स्थानीय मौसम विभाग ने पांचों दिन बारिश की आंशका जताई है.
भारत का प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज.
वेस्टइंडीज का प्लेइंग-11: क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, किर्क मैकेंजी, जर्मेन ब्लैकवुड, एलिक अथानाजे, जोशुआ डिसिल्वा, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, केमार रोच, जोमेल वैरिकेन, शैनन गेब्रियल
[ad_2]
Source link