Home Breaking News Exclusive: मणिपुर में पाकिस्तानी आतंकी संगठनों की एंट्री, पाक के इशारे पर रची खूंखार साजिश!

Exclusive: मणिपुर में पाकिस्तानी आतंकी संगठनों की एंट्री, पाक के इशारे पर रची खूंखार साजिश!

0
Exclusive: मणिपुर में पाकिस्तानी आतंकी संगठनों की एंट्री, पाक के इशारे पर रची खूंखार साजिश!

[ad_1]

Manipur viral video: Exclusive: Entry of Pakistani terrorist organizations in Manipur, conspiracy hatched

Manipur Viral Video
– फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार


मणिपुर में वायरल वीडियो के बहाने पाकिस्तान के आतंकी संगठनों ने माहौल बिगड़ने की साजिश रचनी शुरू कर दी है। पाकिस्तान और आईएसआई समर्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद और लश्कर ए तैयबा समेत उसके सहयोगी आतंकी संगठन पीपल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने मणिपुर में हुए इस विवाद के बाद वहां के एक समुदाय को अपना खुला समर्थन देने का एलान कर दिया है। इसे लेकर खुफिया एजेंसियों ने सतर्कता बरतते हुए मणिपुर में और चौकसी बढ़ा दी है। खासतौर से मणिपुर के बॉर्डर इलाकों में ज्यादा सतर्कता बढ़ती जा रही है। इसके अलावा मणिपुर में जिन दो समुदायों के बीच में विवाद चल रहा है, उनके बीच मौजूद संदिग्ध लोगों को भी तलाशने का अभियान जारी है। रक्षा मामलों से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि दरअसल पाकिस्तान के आतंकी संगठनों की दिलचस्पी के बाद मणिपुर में अब जल्द ही इस पूरे मामले को जल्द ही सुलझाया जाना अब बेहद जरूरी हो गया है।

यह भी पढ़ें: Manipur viral video: महिलाओं का दावा, पुलिस मौके पर मौजूद थी लेकिन नहीं किया हस्तक्षेप

मणिपुर के एक समुदाय को पाकिस्तानी आतंकियों ने बनाया निशाना

खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के तीन प्रमुख आतंकी संगठनों ने मणिपुर में वायरल हुए वीडियो के बाद अपनी सक्रियता बढ़ाकर मणिपुर के युवाओं को निशाना बनाना शुरू किया है। जानकारी के मुताबिक खुफिया एजेंसियों के पास पाकिस्तान के लश्कर ए तैयबा, जैश ए मोहम्मद और पीपल्स एंटी फासिसस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) की मणिपुर में वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद हुई बातचीत का पूरा ब्यौरा डिकोड हुआ है। खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक आतंकी संगठनों ने मणिपुर में दो समुदायों के बीच हो रहे विवाद में वहां के एक समुदाय के लोगों को भड़का कर माहौल खराब करने की योजना बनाई है। इसके लिए आतंकी संगठनों ने कश्मीर का वही खेल खेलने की पूरी रणनीति तैयार की है, जो उनको सीमा पार से आईएसआई और पाकिस्तानी सेना की ओर से इशारे मिलते हैं। सूत्रों का कहना है कि खुफिया एजेंसियों के पास बीते 24 घंटे के भीतर तीन बार हुई बातचीत का पूरा कच्चा चिट्ठा मिला है।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here