[ad_1]
12:47 PM, 22-Jul-2023
गहलोत बोले-27 जुलाई की तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीकर आ रहे हैं। किसानों का सम्मेलन करने के लिए वो आ रहे हैं। मार्केटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। 20 हजार करोड़ रुपये देंगे। देशभर के 9 करोड़ किसान लोगों को प्रधानमंत्री डीबीटी करेंगे।
12:45 PM, 22-Jul-2023
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी के नेता लगातार रटा-रटाया आरोप हमारी सरकार पर लगाते हैं, कि यहां महिलाओं की स्थिति ठीक नहीं है। एनसीआरबी के आंकड़े हमारे पास भी हैं, उसको घुमा फिराकर झूठ भाजपा नेता बताते हैं। जो हमने नवाचार किए उसकी बात नहीं करते, नहीं सहेगा राजस्थान नाम रख दिया। इतना निकम्मापन क्यों दिखाया बीजेपी ने, साढ़े 4 साल में कोई इश्यू ही बना पाए।
12:45 PM, 22-Jul-2023
गहलोत बोले- राइट टू इनफार्मेशन की शुरूआत राजस्थान से हुई, राइट टू हेल्थ ही बना है। ये दूसरा कानून हमने बनाया, तीसरा कानून राइट टू इनकम भी राजस्थान बना रहा है। गहलोत ने कहा- पीएम को हमने पत्र लिखा है कि मनमोहन सिंह ने 4 कानून बनाये, 5वां कानून आप बनाओ-राइट टू सोशल सिक्योरिटी
12:42 PM, 22-Jul-2023
12:42 PM, 22-Jul-2023
गहलोत बोले- पीएम कहते हैं 140 करोड़ जनता को शर्मसार होना पड़ रहा है। 140 कोड जनता को नहीं होना पड़ रहा है, वह तो दुखी है आपके सरकार के कारनामों से। आप के मंत्री और उनके बारे में कहना चाहूंगा, गृह मंत्री ने एक बार मणिपुर में दौरा किया और प्रेसवार्ता की। चंद सेकेंड में अपनी बात खत्म कर दी। जबकि पीएमओ में मीटिंग बुलानी चाहिए थी।
12:39 PM, 22-Jul-2023
मुझे अफसोस है मणिपुर जल रहा है। 150- 200 लोग मारे गए, किसी को पता नहीं 500, 1000 भी मर गए होंगे। वहां का मुख्यमंत्री कह रहा है आप तो एक घटना की बात कह रहे हो, ऐसी 100 से अधिक घटना में राज्य के अंदर हो चुकी है और 1000 एफआईआर हो चुकी। अब तो 3000-4000 FIR हो चुकी है। जिस प्रकार प्रधानमंत्री ने ब्रीफ किया और उन्होंने दुख प्रकट किया और कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मणिपुर के मुख्यमंत्री को मैं कहना चाहूंगा कि आप शांति बनाए रखें । यह प्रधानमंत्री की राजस्थान के स्वाभिमान पर चोट है।
12:34 PM, 22-Jul-2023
Rajasthan CM Live: गहलोत बोले- जिस तरह PM ने छत्तीसगढ़-राजस्थान में कानून की स्थिति पर बोला, उससे नाराजगी बढ़ी
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक जयपुर में प्रेस वार्ता कर रहे हैं। इस प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन, अमृता धवन, वीरेंद्र सिंह राठौड़, मंत्री महेश जोशी, प्रताप सिंह खाचरियावास, परसादी लाल मीणा और टीकाराम जूली मौजूद हैं।
[ad_2]
Source link