Home Breaking News टमाटरों की डकैती: लाखों रुपए की सब्जी से भरी गाड़ी गायब की, तमिलनाडु के दंपति गिरफ्तार

टमाटरों की डकैती: लाखों रुपए की सब्जी से भरी गाड़ी गायब की, तमिलनाडु के दंपति गिरफ्तार

0
टमाटरों की डकैती: लाखों रुपए की सब्जी से भरी गाड़ी गायब की, तमिलनाडु के दंपति गिरफ्तार

[ad_1]

tomatoes robbery in bengaluru worth two lakh include vehicle

Tomato, टमाटर
– फोटो : संवाद

विस्तार


टमाटर की कीमतें इस कदर बढ़ी हैं कि अब इसकी चोरी की घटनाएं होने लगी हैं। कर्नाटक के बेंगलुरु में भी एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने टमाटर से भरी गाड़ी चुरा ली। हैरानी की बात ये है कि बदमाशों ने इस चालाकी से चोरी की इस घटना को अंजाम दिया कि किसान और गाड़ी के ड्राइवर को भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने इस मामले में तमिलनाडु के दंपति को गिरफ्तार किया है। 

क्या है मामला

घटना बेंगलुरु के एपीएमसी यार्ड पुलिस थाना क्षेत्र की है। चित्रदुर्ग जिले के हिरियुर से एक किसान शनिवार मध्य रात्रि के करीब लाखों रुपए के टमाटर बोलेरो गाड़ी में भरकर कोलार मार्केट ले जा रहा था। मार्केट जाते हुए बोलेरो गाड़ी रोड पर एक अन्य कार से टकरा गई। इस टक्कर में कार का शीशा टूट गया। इस पर कार सवार लोगों और बोलेरो में बैठे ड्राइवर और किसान का झगड़ा हो गया। कार सवार दोनों से नुकसान के बदले 10 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। 

पुलिस का कहना है कि कार सवार ने जबरन बोलेरो के ड्राइवर और किसान को गाड़ी से उतार दिया और टमाटर लदी गाड़ी लेकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। शिकायत में बताया गया कि गाड़ी में 210 कैरेट टमाटर भरे हुए थे, जिनकी कीमत करीब दो लाख रुपए थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 (चोरी) और 390 (डकैती) की धाराओं में मामला दर्ज किया।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here