Home Breaking News हिंदी सिनेमा में बना कार्तिक आर्यन का जबर्दस्त रौला, परदेसी फिल्म फेस्टिवल ने शुरू किया नया अवॉर्ड

हिंदी सिनेमा में बना कार्तिक आर्यन का जबर्दस्त रौला, परदेसी फिल्म फेस्टिवल ने शुरू किया नया अवॉर्ड

0
हिंदी सिनेमा में बना कार्तिक आर्यन का जबर्दस्त रौला, परदेसी फिल्म फेस्टिवल ने शुरू किया नया अवॉर्ड

[ad_1]


खुद को भारतीय सिनेमा का राइजिंग ग्लोबल सुपरस्टार कहलाने की अभिनेता कार्तिक आर्यन की ख्वाहिश आखिरकार पूरी होने जा रही है। अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के शहर मेलबर्न में होने जा रहे भारतीय फिल्म महोत्सव में ये पुरस्कार उन्हें दिए जाने का एलान सोमवार को कर दिया गया। दिलचस्प बात ये है कि अब से पहले ये पुरस्कार किसी दूसरे कलाकार को इस फिल्म समारोह के आयोजकों ने कभी नहीं दिया है। इस बारे में पूछे जाने पर बताया गया कि पुरस्कार की ये श्रेणी खास इसी साल शुरू हो रही है, कार्यिक आर्यन के लिए।



कार्तिक आर्यन हिंदी सिनेमा की खान सितारों के बाद आई ऋतिक रोशन के दौर की पीढ़ी के बाद की पीढ़ी के पहले सितारे हैं, जिनके आगे पीछे हिंदी सिनेमा नाच रहा है। ‘अलु वैकुंठपुरमुलू’ की हिंदी रीमेक ‘शहजादा’ के समय कार्तिक ने अपना रौला पहली बार दिखाया था। ‘भूल भुलैया 2’ सुपरहिट हो चुकी थी और इसका फायदा उठाने के लिए फिल्म ‘अलु वैकुंठपुरमलू’ के हिंदी डबिंग अधिकार रखने वाले एक निर्माता ने इस फिल्म का डब वर्जन रिलीज करने का एलान कर दिया। तब कार्तिक आर्यन ने साफ कह दिया था कि अगर फिल्म का हिंदी डब वर्जन रिलीज हुआ तो वह फिल्म ‘शहजादा’ की शूटिंग नहीं करेंगे। इसके बाद वही हुआ जैसा कार्तिक चाहते थे।


कार्तिक आर्यन की हालिया रिलीज फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ ने बॉक्स ऑफिस पर औसत कारोबार किया है। कार्तिक के नजदीकी सूत्र बताते हैं कि वह अब अपनी आने वाली फिल्मों की कहानियों को लेकर भी चौकन्ना हो गए हैं। बहुत संभव है कि उनके अब तक घोषित कई प्रोजेक्ट्स अब शूटिंग की स्थिति तक ही न  पहुंचे। बताते हैं कि कार्तिक को भी अब समझ आने लगा है कि ग्लोबल सिनेमा को फॉलो कर रहे युवाओं को हिंदी सिनेमा दिखाने के लिए सिनेमाघरों तक खींचकर लाने के लिए उन्हें अपनी छवि और अपनी फिल्में दोनों बदलनी होंगी। इसे लेकर कुछ नए एलान भी करने की तैयारी चल रही है।


अपनी ग्लोबल इमेज बनाने की दिशा में कार्तिक का पहला बड़ा कदम है मेलबर्न में होने वाले भारतीय फिल्म समारोह में मौजूदगी। समारोह के आयोजक बताते हैं कि कार्तिक को 11 अगस्त को राइजिंग ग्लोबल सुपरस्टार ऑफ इंडियन सिनेमा का पुरस्कार दिया जाएगा। ऐसे किसी पुरस्कार का नाम इससे पहले तब चर्चा में आया था जब कार्तिक को दिल्ली के एक पुरस्कार समारोह में शामिल होना था लेकिन अंतिम समय पर कार्तिक की तरफ से आई मंजूरी ने मामला जमने नहीं दिया।

 


मेलबर्न के पुरस्कार समारोह में कार्तिक आर्यन और पूर्व पत्रकार राजीव मसंद के बीच में एक परिचर्चा सत्र भी आयोजित किया गया है। राजीव इन दिनों करण जौहर की एक आर्टिस्ट मैनेजमेंट कंपनी में काम करते हैं और करण जौहर ने अपनी फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से जब कार्तिक को बाहर निकाला था तो इसे लेकर हिंदी सिनेमा का  बाजार कई दिनों तक गर्म रहा था। ठीक उसी दौर में कार्तिक की पिछली फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ घोषित की गई थी। समारोह के दौरान कार्तिक की फिल्मों का प्रदर्शन भी मेलबर्न में किया जाएगा। कार्तिक और मसंद की ये मुलाकात धर्मा प्रोडक्शंस की कार्तिक को लेकर बदली विचारधारा का पहला बड़ा संकेत भी है।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here