Home Breaking News बरेली का झुमका देखने चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे रणवीर सिंह, शहर में हल्ला हुआ रणबीर-आलिया आए हैं…

बरेली का झुमका देखने चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे रणवीर सिंह, शहर में हल्ला हुआ रणबीर-आलिया आए हैं…

0
बरेली का झुमका देखने चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे रणवीर सिंह, शहर में हल्ला हुआ रणबीर-आलिया आए हैं…

[ad_1]


करीब 180 करोड़ रुपये की निर्माण और प्रचार लागत के साथ रिलीज होने जा रही रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज से पहले वह सब होना शुरू हो गया है जिसकी वजह से हिंदी की बड़ी बड़ी फिल्में हाल के दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो चुकी हैं। सोमवार की सुबह सुबह खबर फैली कि इस फिल्म ने तो अपनी लागत का 90 फीसदी फिल्म की रिलीज से पहले ही वसूल लिया है। अब निर्माता को किसी बात की टेंशन ही नहीं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चले न चले। फिल्म के सितारे बीते दिन बरेली तक चार्टर्ड प्लेन से हो आए और वहां खबर ये फैली कि रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया के साथ बरेली का झुमका देखने आए हैं।

HKUP: ‘हप्पू की उलटन पलटन’ को मिली नई दबंग दुल्हनिया, इस अभिनेत्री की होगी कॉमेडी शो में एंट्री



बरेली शहर में बीते दिन तमाम लोगों को व्हाट्सएप पर मैसेज मिला, ”बरेली झुमका तिराहे पर शाम 4 बजे ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म का प्रमोशन होगा। थाना सीबीगंज क्षेत्र में झुमका तिराहे पर शनिवार शाम 4 बजे फिल्मी स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म का प्रमोशन करेंगे।’ ये संदेश किसी स्थानीय व्यक्ति ने दर्जनों लोगों को भेजा और इस संदेश से ही साफ होता है कि फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का प्रमोशन भले बहुत तगड़ा हो रहा हो लेकिन फिल्म की मार्केटिंग टीम लोगों के दिलों तक ये बात पहुंचाने में भी विफल रही कि फिल्म में रणवीर सिंह हैं या रणबीर कपूर।


रणवीर सिंह और आलिया भट्ट फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का शहर शहर प्रचार कर रहे हैं। महाराष्ट्र और गुजरात के बाद वह उत्तर प्रदेश गए और अब अगली बारी कोलकाता की है। इस शहर शहर प्रचार को लेकर निर्माता करण जौहर की फिल्म ‘लाइगर’ से हिंदी सिनेमा में लॉन्च हुए साउथ के अभिनेता विजय देवराकोंडा से फिल्म की रिलीज से पहले सवाल पूछा गया था। सवाल था कि क्या जितनी भीड़ इन कार्यक्रमों में सितारों को देखने जुटती है, वे सब सिनेमाघरों तक आते भी हैं। क्योंकि अगर ऐसा हो तो फिर तो कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं होगी। विजय ने इस सवाल पर बस इतना ही कहा, ‘अभी तो मुझे भी फिल्म प्रचार की इस रणनीति का असर देखना बाकी है।’ फिल्म ‘लाइगर’ का हश्र क्या हुआ, ये अब सबको पता है।


फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ के प्रमोशन के दौरान कार्तिक आर्यन ने भी कहा था कि ‘शहजादा’ के समय उन्होंने फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ी। यहां तक कि छतों पर चढ़- चढ़ कर  प्रमोशन किया था, लेकिन उसके बाद फिल्म का जो हुआ उसे देखते हुए वह ‘सत्यप्रेम की कथा’ का ऐसा वैसा प्रमोशन नहीं करेंगे। 65 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘शहजादा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 38.33 करोड़ रुपये ही रहा। सोचने वाली बात ये है कि कार्तिक आर्यन के ट्विटर एकाउंट पर 1.7 मिलियन यानी कि 17 लाख और इंस्टाग्राम पर 30.03 मिलियन यानी कि तीन करोड़ से ऊपर फॉलोअर्स हैं। अगर ये फॉलोअर्स ही उनकी फिल्म देख लें तो 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी उनकी फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का कारोबार अब तक 74.85 करोड़ रुपये पर न घिसट रहा होता।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here