[ad_1]
हाइलाइट्स
बाबर आजम अनोखा शॉट देख फैंस दो गुट में बंटे
कोई बता रहा स्पेशल तो कोई बड़ी गलती
नई दिल्ली. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 जुलाई से कोलंबो में खेला जा रहा है. इस मुकाबले को जीतने के लिए ग्रीन टीम अपने जी जान से जुटी हुई है. वजह साफ दिख रहा है बाबर एंड कंपनी ने मेजबान टीम को पहले पहल पहली पारी में केवल 166 रन पर ढेर कर दिया. वहीं अपनी पहली पारी का आगाज करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 535 रन बना लिए हैं. खबर लिखे जाने तक मेहमान टीम को मेजबान टीम के खिलाफ पहली पारी के आधार पर 369 की बढ़त हासिल हुई है.
मैच के दौरान सलामी बल्लेबाजी अब्दुल्ला शफीक जहां उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 201 रन की दोहरी शतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे. वहीं सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए आगा सलमान 140 गेंद में 123 रन बनाकर खेल रहे हैं. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए शान मसूद ने 47 गेंद में 51 और पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सऊद शकील ने 110 गेंद में 57 रन का योगदान दिया है.
This innovative shot from King Babar Azam #SLvPAK #PAKvsSL #BabarAzam pic.twitter.com/dlZ0by78TQ
— King Babar Azam Army (@kingbabararmy) July 25, 2023
यह भी पढ़ें- शादी से पहले पुरुष आपके पीछे पड़े रहते हैं… साक्षी ने धोनी के साथ रिश्ते पर की खुलकर बात
बाबर आजम अर्द्धशतक से चुके:
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज एवं कप्तान बाबर आजम दूसरे टेस्ट मुकाबले में अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी खेलने में नाकामयाब रहे. उन्होंने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 75 गेंदों का सामना किया. इस बीच चार चौके एवं एक छक्का की मदद से 39 रन बनाने में कामयाब रहे.
मैच के दौरान उन्होंने कुछ दर्शनीय शॉट लगाए. इस बीच एक चौका लेट कट की वजह से फर्स्ट स्लीप एवं सेकेंड स्लीप के बीच से निकला. बाबर के इस शॉट पर फैंस अब दो टुकड़ों में बंट गए हैं. कुछ का कहना है कि यह अनोखा शॉट केवल बाबर ही लगा सकते हैं. वहीं कुछ का मानना है कि यह उनकी चूक की वजह से हुआ है.
फैंस के रिएक्शन:
उसे गेंद छोड़ने में देर हो गई:

गलती कहते हैं इसे:

माशाल्लाह:

दूसरे खिलाड़ी अब इस शॉट की नकल करेंगे:

पाकिस्तान के लिए पहली पारी में आउट होने वाले खिलाड़ी अब्दुल्ला शफीक (201), इमाम उल हक (06), शान मसूद (51), कैप्टन बाबर आजम (39) और सऊद शकील (57) हैं. इनके अलावा विकेटकीपर सरफराज अहमद (14) रिटायर हर्ट हुए हैं. श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने सर्वाधिक तीन एवं प्रभात जयसूर्या ने दो सफलता प्राप्त की है.
.
Tags: Babar Azam, Pakistan, Pakistan cricket team, Sri lanka
FIRST PUBLISHED : July 26, 2023, 18:20 IST
[ad_2]
Source link