Home Sports 114 से भी कम स्कोर पर ऑल आउट हो चुकी है WI की टीम, जड्डू ने गेंदबाजी से किया था कमाल, बल्ले से हिट थे शर्मा जी

114 से भी कम स्कोर पर ऑल आउट हो चुकी है WI की टीम, जड्डू ने गेंदबाजी से किया था कमाल, बल्ले से हिट थे शर्मा जी

0
114 से भी कम स्कोर पर ऑल आउट हो चुकी है WI की टीम, जड्डू ने गेंदबाजी से किया था कमाल, बल्ले से हिट थे शर्मा जी

[ad_1]

हाइलाइट्स

जब 104 पर ऑल आउट हुई वेस्टइंडीज की टीम
रवींद्र जडेजा ने गेंदबाजी से बरपाया था कहर

नई दिल्ली. भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शानदार जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने यह मैच 5 विकेट से जीता. कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की घातक गेंदबाजी के कारण वेस्टइंडीज की टीम 114 रनों पर ही ऑल आउट हो गई. जिस स्कोर को टीम इंडिया ने 22.5 ओवर में ही चेज कर लिया. कैरिबियाई टीम 114 रन से कम स्कोर पर भी ऑल आउट हो चुकी है. वह मैच भारत की खिलाफ ही 2018 में खेला गया था.

दरअसल, साल था 2018 का जब वेस्टइंडीज की टीम भारतीय दौरे पर आई थी. 5वां वनडे तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा था. इस मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना भी कैरेबियाई टीम ने नहीं की होगी. दरअसल, मैच में वेस्टइंडीज की टीम 104 रनों पर ही ऑल आउट हो गई. जबकि उनके स्क्वॉड में हेटमायर, जेसन होल्डर जैसे एक से एक दिग्गज खिलाड़ी थे. इस मैच में होल्डर के बल्ले से सिर्फ 25 रन निकले थे. इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी इतने रन नहीं बना सका था.

1 को छोड़, टीम इंडिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं 4 दिग्गज, जानिए खेल पाएंगे वर्ल्ड कप 2023?

जड्डू ने बरपाया था कहर

रवींद्र जडेजा इस मैच में पूरी तरह से हिट रहे थे. उन्होंने 9.4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके थे. जडेजा की इकोनॉमी भी सिर्फ 3.45 की रही थी. उन्होंने 1 मैडेन ओवर भी डाला था. जडेजा ने मार्लन सैमुअल्स, शिमरोन हेटमायर, केमर रोच और ओशेन थॉमस का विकेट चटकाया था. जीत के बाद जडेजा ‘मैन ऑफ द मैच’ भी रहे थे.

100 अमीर एथलीट्स में सिर्फ 2 एशियाई, विराट कोहली समेत यह महिला लिस्ट में, बिना शादी के हो चुकी है प्रेग्नेंट

रोहित शर्मा ने किया था कमाल
बाद में बैटिंग करते हुए भारतीय टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन बल्लेबाज़ी करने उतरे. धवन सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन रोहित शर्मा क्रीज पर टिके रहे. उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर 56 गेंदों में नाबाद 63 रन बनाए. कोहली ने 29 गेंदों में 33 रन बनाए थे.

Tags: India vs west indies, Ravindra jadeja, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here