Home Breaking News Weather Update: दिल्ली एनसीआर में बारिश शुरू, लोगों को उमस से मिली राहत; तापमान में गिरावट

Weather Update: दिल्ली एनसीआर में बारिश शुरू, लोगों को उमस से मिली राहत; तापमान में गिरावट

0
Weather Update: दिल्ली एनसीआर में बारिश शुरू, लोगों को उमस से मिली राहत; तापमान में गिरावट

[ad_1]

Delhi NCR Weather Update rain in delhi ncr

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। जिससे लोगों को उमस से राहत मिली है। गुरुवार को दिनभर सूरज व बादलों की लुका-छिपी का खेल चलता रहा। ऐसे में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सुबह निकली धूप का दौर दोपहर तक चला। लोगों को चिप-चिपाती गर्मी से छुटकारा नहीं मिल सका। लेकिन आज शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे। 

गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री से अधिक 25.8 दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 69 से 93 प्रतिशत रहा। प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को सर्वाधिक तापमान दिल्ली यूनिवर्सिटी में 36.9 रहा। वहीं, सबसे कम तापमान 25 डिग्री रिज का दर्ज किया गया। इसी तरह सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का 25.9 डिग्री, लोधी रोड का 24.6 डिग्री रहा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here