Home Sports WATCH: हर बार मैं पकड़ता हूं… बारबाडोस वनडे के बाद रवींद्र जडेजा ने यूं ली इस दिग्गज खिलाड़ी की फिरकी!

WATCH: हर बार मैं पकड़ता हूं… बारबाडोस वनडे के बाद रवींद्र जडेजा ने यूं ली इस दिग्गज खिलाड़ी की फिरकी!

0
WATCH: हर बार मैं पकड़ता हूं… बारबाडोस वनडे के बाद रवींद्र जडेजा ने यूं ली इस दिग्गज खिलाड़ी की फिरकी!

[ad_1]

Ravindra Jadeja on Virat Kohli Stunning Catch : बारबाडोस के केनसिंग्टन ओवल मैदान पर गुरुवार को खेले गए पहले वनडे में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से मात दी. इस मैच में चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए जबकि ऑलरउंडर रवींद्र जडेजा को 3 विकेट मिले. इस बीच जडेजा ने मैच के बाद अपने ही साथी खिलाड़ी की तारीफ की.

115 रन का लक्ष्य, मैच जीतने में गंवाए 5 विकेट

सीरीज के इस पहले वनडे में भारतीय बल्लेबाजी की जैसे पोल खुल गई. टीम इंडिया ने इस मैच में वेस्टइंडीज की पारी सिर्फ 114 रन पर समेट दी लेकिन लक्ष्य हासिल करने में उसके 5 विकेट गिर गए. ओपनर ईशान किशन (Ishan Kishan) ने 46 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 52 रनों की पारी खेली. कप्तान रोहित 7वें नंबर पर बल्लेबाजी को उतरे. स्पिनर कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. कुलदीप ने 3 ओवर फेंके और 6 रन देकर 4 विकेट झटके.

जडेजा ने की साथी खिलाड़ी की तारीफ

इस मैच में रवींद्र जडेजा ने रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) को शिकार बनाया. उन्हें विराट कोहली ने शानदार अंदाज में कैच आउट किया. वह स्लिप में खड़े थे और उन्हें एक हाथ से गेंद को पकड़ा. मैच के बाद जडेजा ने विराट की तारीफ की. बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जडेजा और कुलदीप साथ बैठे हैं. इसी बीच जडेजा कहते हैं, ‘विराट ने जो कैच लपका, वो सचमुच शानदार रहा. हर बार मैं दूसरे गेंदबाजों की बॉल पर कैच लपकता हूं, अच्छा लगा कि कोई इस तरह मेरी गेंद पर कैच करे.’

कुलदीप और जडेजा ने उड़ाई विंडीज बल्लेबाजी की धज्जियां 

बारबाडोस में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीता और वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव और अनुभवी रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज टीम की पारी को महज 114 रन पर समेट दिया. कुलदीप ने केवल 3 ओवर फेंके और महज 6 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. वहीं, जडेजा ने 6 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट झटके. हार्दिक पांड्या, मुकेश कुमार और शार्दुल ठाकुर को 1-1 विकेट मिला. वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. उन्होंने 45 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्का जड़ा.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here