[ad_1]

लॉर्ड कर्जन की हवेली
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
एक्टर अंशुमन झा इन दिनों अपनी फिल्म ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी इस कॉमेडी थ्रिलर फिल्म को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2023 में प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर ‘सेंटरपीस स्पॉटलाइट फिल्म’ के रूप में 17 अगस्त को फेस्टिवल में किया जाएगा।
यह सितारे आएंगे नजर
बता दें कि ‘लव सेक्स और धोखा’ फेम एक्टर अंशुमन झा ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ के जरिए निर्देशक बन गए हैं। यह एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है, जिसे ‘चौरंगा’ फेम बिकास रंजन मिश्रा ने लिखा है। फिल्म में अर्जुन माथुर, रसिका दुग्गल, परेश पाहुजा, जोहा रहमान और तन्मय धानिनिया हैं। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में इस फिल्म को प्रदर्शित करने के लिए अंशुमान झा काफी उत्साहित हैं।
रसिका दुग्गल ने जताई खुशी
अंशुमन ने कहा, मैं ‘सेंटरपीस स्पॉटलाइट’ के रूप में हमारी फिल्म को चुने जाने के लिए IFFM 2023 में जूरी का शुक्रिया अदा करता हूं। मुझे उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी’। अंशुमन के अलावा रसिका दुग्गल ने भी अपनी खुशी का इजहार किया। रसिका दुग्गल का कहना है, ‘मुझे खुशी है कि हमारी फिल्म का प्रीमियर इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में हो रहा है। उम्मीद है कि लोगों को यह जरूर पसंद आएगी’।
एक लेंस पर हुई है शूट
बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग में अंशुमन ने कैमरे में सिर्फ एक ही लेंस का इस्तेमाल किया है, जिसकी फोकल लेंथ 35 एमएम है। यानी कि बिना कैमरा का लेंस बदले पूरी फिल्म की शूटिंग उन्होंने एक ही लेंस से की है। उमर उजाला से बातचीत में इस बारे में अंशुमन झा ने बताया था, ‘जब मेरे पास लेंस के विकल्प थे, तो मैंने सिंगल लेंस को चुना, क्योंकि मैं चाहता हूं कि फिल्म न केवल देखी जाए बल्कि आखिरी प्रोडक्ट को महसूस किया जाए। सिंगल लेंस फिल्म में अवचेतन देखने का प्रभाव होता है। फिल्म ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ मेरे पसंदीदा फिल्म निर्माता अल्फ्रेड हिचकॉक और उनकी क्लासिक फिल्म ‘द रोप’ के लिए एक समकालीन श्रद्धांजलि है।’
Shahrukh Khan: आधी रात में गौरी संग अपनी मैनेजर के घर पहुंचे SRK, पैपराजी से बचने के लिए छिपाया मुंह
[ad_2]
Source link