[ad_1]
बॉलीवुड में लगातार कई फिल्में रिलीज होती हैं, जिनमे से कुछ फिल्में फ्लॉप होती हैं तो कुछ हिट हो जाती हैं। हर फिल्म में कम से कम पांच से छह गाने भी देखने को मिलते हैं। कई बार फिल्मों के गाने भी उन्हें हिट बनाने में मदद करते हैं। फिल्मों के गाने का सुरूर दर्शकों पर इस कदर छा जाता है कि फिल्म को हिट बनाने के लिए केवल उनके गाने ही काफी होते हैं, जैसे की राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की फिल्म ‘आशिकी’। यह फिल्म इस बात का उदाहरण है कि कभी कभी फिल्में केवल गाने के दम पर ही चलती हैं। बॉलीवुड में लगभग सभी फिल्मों में गाने देखने को मिलते हैं, जिनके गाने हिट भी होते हैं और फ्लॉप भी होते हैं। हालांकि, कुछ फिल्में बॉलीवुड में ऐसी भी हैं, जिनमें एक भी गाने नहीं हैं, बावजूद इसके वे फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुईं। चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जो अपनी कहानी के दम पर दर्शकों का दिल छू गईं।
द लंच बॉक्स
इस लिस्ट में सबसे पहली फिल्म है ‘द लंच बॉक्स’। यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन गुनीत मोंगा ने किया था। फिल्म में इरफान खान, निम्रत कौर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आए थे। फिल्म की कहानी ने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। इस फिल्म को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि इतनी बेहतरीन फिल्म में एक भी गाना नहीं है। ‘द लंच बॉक्स’ में फिल्म ‘साजन’ के एक गाने को इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इसका कोई अपना ओरिजिनल गाना नहीं है।
ब्लैक
अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘ब्लैक’ भी इस लिस्ट में शामिल है। यह फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दोनों ही कलाकारों के दमदार अभिनय को सराहा गया था। ‘ब्लैक’ का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। इस फिल्म में भी कोई गाना नहीं है। क्योंकि, यह फिल्म एक देखने और सुनने में अक्षम लड़की पर केंद्रित थी, जिसका किरदार रानी मुखर्जी ने निभाया था। इस फिल्म ने भी कहानी के दम पर दर्शकों के दिल पर राज किया।
ए वेडनेसडे
‘ए वेडनेसडे’ फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है। यह फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। फिल्म की कहानी से लेकर इसका निर्देशन बहुत बेहतरीन था। यह एक आम इंसान की कहानी को दिखाती है। जब एक आम आदमी सिस्टम से परेशान हो जाता है तो खुद इंसाफ के लिए कदम उठाता है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर ने मुख्य किरदार निभाया है। इस बेहतरीन फिल्म में भी कोई गाना नहीं है, लेकिन इसकी कहानी दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है।
भूत
साल 2003 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म ‘भूत’ भी उन फिल्मों की लिस्ट में शामिल है, जिसमें एक भी गाना नहीं है। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में उर्मिला मातोंडकर, अजय देवगन, नाना पाटेकर जैसे कई कलाकारों ने अभिनय किया था। फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया था। फिल्म में एक भी गाना नहीं है, लेकिन इसकी कहानी दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रही।
[ad_2]
Source link