[ad_1]

हार्दिक पांड्या और राहुल द्रविड़
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय टीम को वेस्टइंडीज में छह साल बाद वनडे मैच में हार मिली है। उसे मेजबान टीम ने बारबाडोस में खेले गए दूसरे वनडे में छह विकेट से हराया। शनिवार (29 जुलाई) को मिली जीत के बाद विंडीज ने सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। अब तीसरा और निर्णायक मुकाबला एक अगस्त को त्रिनिदाद में खेला जाएगा। दूसरे वनडे में अत्यधिक प्रयोगों को टीम इंडिया की हार का कारण माना जा रहा है। इन प्रयोगों कि आलोचना हो रही है, लेकिन कोच राहुल द्रविड़ और कार्यवाहक कप्तान हार्दिक ने इसका बचाव किया है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली को इस मैच में आराम दिया गया। पिछले वनडे में पांच विकेट गिरने के बावजूद कोहली को बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा गया था। दूसरी ओर, कप्तान रोहित सातवें क्रम पर उतरे थे। इस मुकाबले में तो दोनों को ही आराम दे दिया गया। उपकप्तान हार्दिक ने टीम की जिम्मेदारी संभाली, लेकिन जीत नहीं दिला सके। उन्होंने मैच के बाद कहा, ”आज मैच के लिए विकेट अच्छा था, लेकिन पहले मुकाबले जैसा नहीं था। हमारे बल्लेबाजों ने खराब शॉट खेले और विकेट गंवाए। शार्दुल ठाकुर ने बेहतरीन गेंदबाजी कर हमें मैच में बनाए रखा।”
[ad_2]
Source link