[ad_1]

Seema Sachin Love Story
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में पुलिस की निगरानी में सचिन मीणा के परिजन परेशान हो गए हैं। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह ने सीमा हैदर और सचिन से घर पहुंचकर मुलाकात की।
इस दौरान सचिन के पिता नेत्रपाल ने कहा कि वह काम के लिए बाहर नहीं जा पा रहे हैं। कमाएंगे नहीं तो परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। किसान नेता ने कोतवाली पुलिस से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की है। जानकारी मिली है कि सीमा और सचिन से मनोवैज्ञानिक संग आईबी दिल्ली की टीम रविवार को पूछताछ करने पहुंच सकती है।
किसानों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को हैदर-सचिन के परिजन से मुलाकात करने पहुंचा। इस दौरान सचिन व उसके पिता नेत्रपाल सिंह ने अपनी उन्हें समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। नेत्रपाल ने बताया कि उनका परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। वह कई दिन से काम पर नहीं जा पा रहे हैं।
शयोराज सिंह रावल ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का हल कराया जाएगा। इसके बाद संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल कोतवाली प्रभारी से मिला। उन्होंने परिवार की समस्याओं से अवगत कराया। शयोराज सिंह ने बताया कि कोतवाली प्रभारी ने कहा है कि नेत्रपाल सिंह के आने जाने पर कोई पाबंदी नहीं है।
[ad_2]
Source link