Home Sports बुमराह ने इंट्रा स्क्वॉड मैच में दिखाया दम, एक साल बाद करेंगे वापसी

बुमराह ने इंट्रा स्क्वॉड मैच में दिखाया दम, एक साल बाद करेंगे वापसी

0
बुमराह ने इंट्रा स्क्वॉड मैच में दिखाया दम, एक साल बाद करेंगे वापसी

[ad_1]

हाइलाइट्स

जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं
आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया में शामिल हो सकते हैं बुमराह

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)  चोट से उबरकर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी को पूरी तरह से तैयार हैं. वह आगामी एशिया कप (Asia Cup) और 2023 वनडे वर्ल्ड कप (2023 ODI World Cup) से पहले आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के जरिए टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं. बुमराह ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है. उन्होंने मुंबई के युवा बैट्स के खिलाफ इंट्रा स्क्वॉड प्रैक्टिस मैच में पूरे 10 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्हें एक विकेट भी हासिल हुआ.

बेंगलुरु के अलुर क्रिकेट ग्राउंड पर यह मुकाबला खेला गया जिसमें बुमराह के साथ तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी नजर आए. बुमराह ने अपनी पीठ की सर्जरी साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड में कराई थी. वह इस समय बेंगलुरु स्थित एनसीए में रिहैब कर रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक जसप्रीत बुमराह ने मैच में एक विकेट लिया. उन्होंने मुंबई के बैट्समैन अंगकृश रघुवंशी को बोल्ड किया जो 8 गेंद खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल सके. बुमराह लगभग 1 साल से टीम इंडिया से दूर हैं.

VIDEO: ‘यह आपके लिए है…’ विराट को नन्ही फैन ने दिया खास गिफ्ट, कोहली के बड़प्पन की हो रही तारीफ

845 इंटरनेशनल विकेट… मैच के दौरान दिग्गज पेसर ने किया संन्यास का ऐलान, युवराज सिंह से खास कनेक्शन

प्रसिद्ध कृष्णा ने 10 ओवर में 26 रन खर्च किए
शनिवार को प्रैक्टिस मैच में प्रसिद्ध कृष्णा भी बॉलिंग करते हुए दिखाई दिए. प्रसिद्ध कृष्णा भी स्ट्रैस फ्रैक्चर से जूझ रहे हैं उन्हें भी सर्जरी से गुजराना पड़ा था. कृष्णा ने अपने 10 ओवर के स्पैल में 2 ओवर मेडन रखते हुए 26 रन देकर 1 विकेट लिया. बीसीसीआई ने इससे पहले बताया था कि बुमराह और कृष्णा एनसीए की ओर से आयोजित कुछ प्रैक्टिस मैचों में हिस्सा लेंगे.

बीसीसीआई की मेडिकल टीम बुमराह- कृष्णा की रिकवरी से खुश
बीसीसीआई की मेडिकल टीम जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा की रिवकरी से खुश है. प्रैक्टिस मैचों के बाद फिर इन दोनों गेंदबाजों की फिटनेस का आकलन किया जाएगा. मुंबई की सीनियर टीम पिछले 2 सप्ताह से अलूर के केएससीए में ठहरी हुई है. बीसीसीआई के सचिव जयशाह ने हाल में कहा था कि बुमराह पूरी तरह फिट हैं और वह आयरलैंड दौरे पर वापसी कर सकते हैं. भारत और आयरलैंड के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टी20 मैच 18 अगस्त को खेला जाएगा.

Tags: Jasprit Bumrah, Prasidh krishna, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here