Home Sports अजिंक्य रहाणे ने काउंटी क्रिकेट से किया किनारा! ब्रेक लेने का लिया फैसला

अजिंक्य रहाणे ने काउंटी क्रिकेट से किया किनारा! ब्रेक लेने का लिया फैसला

0
अजिंक्य रहाणे ने काउंटी क्रिकेट से किया किनारा! ब्रेक लेने का लिया फैसला

[ad_1]

हाइलाइट्स

अजिंक्य रहाणे ने WTC Final में किया था शानदार प्रदर्शन.
विंडीज दौरे के बाद रहाणे स्वदेश लौट चुके हैं.

नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) विंडीज दौरे पर टेस्ट टीम का हिस्सा थे. टेस्ट सीरीज खेलने के बाद रहाणे स्वदेश लौट आए हैं. उन्हें जून में इंग्लैंड के काउंटी क्लब का हिस्सा बनना था, लेकिन टीम इंडिया में व्यस्तता के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया था. लेकिन अब टीम इंडिया की व्यस्तता से फ्री होने के बाद भी रहाणे ने काउंटी क्रिकेट से मुंह मोड़ लिया है. उन्होंने विंडीज दौरे के बाद 2 महीने का ब्रेक लेने का फैसला किया है. इस बात की पुष्टि इंग्लिश काउंटी टीम लीसेस्टशायर ने कर दी है.

पिछले साल अजिंक्य रहाणे अपने खराब दौर से गुजर रहे थे जब उन्होंने काउंटी क्रिकेट का रुख किया था. उन्हें खराब फॉर्म के चलते टीम इंडिया से कई महीनों तक बाहर रहना पड़ा. रहाणे का बल्ला काउंटी क्रिकेट में जमकर बोला. उन्होंने एक के बाद एक बड़ी पारियां खेलीं, वहीं जब बारी आई टी20 लीग की तो उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की दिशा ही बदल दी. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल 2023 में रहाणे पर भरोसा जताया और उन्हें बैटिंग करने के लिए उतार दिया. रहाणे ने चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए एक तूफानी पारी को अंजाम दिया. रहाणे की इस आक्रामक फॉर्म के बाद उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए बुला लिया गया. क्लब ने जानकारी दी कि रहाणे अगस्त और सितंबर में ब्रेक ले रहे हैं.

क्लब ने दी जानकारी

क्लाउड हेंडरसन ने क्लब द्वारा जारी एक बयान में कहा, ‘हम अजिंक्य रहाणे की स्थिति को पूरी तरह से समझ रहे हैं. हाल के महीनों में रहाणे ने भारत में और राष्ट्रीय टीम के साथ यात्रा करके, एक व्यस्त कार्यक्रम का अनुभव किया है. हम अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताने की उनकी इच्छाओं को स्वीकार करते हैं.’

जसप्रीत बुमराह ने इंट्रा स्क्वॉड मैच में दिखाया दम, एक साल बाद करेंगे वापसी, इस सीरीज में मिल सकता है मौका

आईपीएल के बाद भी विदेश दौरे पर अजिंक्य रहाणे ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में बाकी खिलाड़ियों की तुलना में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने पहली पारी में 89 रन की बेहतरीन पारी खेली. पहली पारी में वह अपने शतक से महज 11 रन से चूक गए जबकि दूसरी पारी में रहाणे अर्धशतक पूरा करने से 4 रन दूर रह गए थे.

Tags: Ajinkya Rahane, England County Cricket, IND vs WI, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here