Home Breaking News नितिन देसाई के निधन से सदमे में अक्षय कुमार, ‘ओएमजी 2’ की ट्रेलर लॉन्चिंग स्थगित

नितिन देसाई के निधन से सदमे में अक्षय कुमार, ‘ओएमजी 2’ की ट्रेलर लॉन्चिंग स्थगित

0
नितिन देसाई के निधन से सदमे में अक्षय कुमार, ‘ओएमजी 2’ की ट्रेलर लॉन्चिंग स्थगित

[ad_1]

Akshay Kumar postpones OMG 2 Trailer Release as Mark of Respect to Late Bollywood art Director Nitin Desai

ओएमजी 2
– फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार


कला निर्देशक नितिन देसाई अब हमारे बीच नहीं रहे। कला निर्देशक पर करोड़ों रूपये का कर्जा था, जिसके चलते वह तनाव में थे और इस कारण उन्होंने मौत को गले लगा लिया। नितिन देसाई के असमय निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर है। उनके निधन से बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सदमे में हैं। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘ओएमजी 2’ के ट्रेलर लॉन्चिंग को स्थगित कर दिया है। खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकार साझा की है। बता दें कि ‘ओएमजी 2’ का ट्रेलर आज लॉन्च होना था। 

अक्षय कुमार ने किया ट्वीट

बता दें कि ‘ओह माई गॉड 2’ का ट्रेलर आज यानी 2 अगस्त को सोशल मीडिया पर रिलीज किया जाना था, लेकिन अब ट्रेलर को पोस्टपोन कर दिया गया है। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा है, ‘नितिन देसाई के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ और इस पर यकीन नहीं हो रहा है। वह प्रोडक्शन डिजाइन के दिग्गज थे और हमारे सिनेमा जगत का एक बड़ा हिस्सा थे।’

इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

एक्टर ने आगे लिखा, ‘नितिन देसाई ने मेरी कई फिल्मों में काम किया। उनका जाना बहुत बड़ा लॉस है। उनके सम्मान में आज हम ओएमजी 2 का ट्रेलर रिलीज नहीं कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर कल सवेरे 11 बजे लॉन्च होगा। ओम शांति।’ आपको बता दें कि अक्षय कुमार की यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह ‘ओह माय गॉड’ का सीक्वल है।

Nitin Desai Death: एनडी स्टूडियो से बेदखल होने से पहले दे दी जान, नितिन देसाई के करोड़ों के कर्ज की पूरी कहानी

 

स्टूडियो में मिला शव

नितिन देसाई का शव बुधवार को करजत के एनडी स्टूडियो में फांसी के फंदे पर लटका मिला। बता दें कि देसाई को अपनी कालजयी फिल्मों के लिए चार बार सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। ‘1942 ए लव स्टोरी’, लगान’, ‘स्वदेस’ और ‘देवदास’ जैसी फिल्मों में उनका शानदार काम खूब पसंद किया गया। उनका असमय निधन हिंदी सिनेमा की दशा और दुर्दशा दोनों की तरफ एक बहुत दुखद संकेत है। 

Nitin Desai: आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के निधन से सदमे में बॉलीवुड, रितेश देशमुख समेत इन सितारों ने जताया शोक

कला निर्देशक नितिन देसाई अब हमारे बीच नहीं रहे। कला निर्देशक पर करोड़ों रूपये का कर्जा था, जिसके चलते वह तनाव में थे और इस कारण उन्होंने मौत को गले लगा लिया। नितिन देसाई के असमय निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर है। उनके निधन से बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सदमे में हैं। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘ओएमजी 2’ के ट्रेलर लॉन्चिंग को स्थगित कर दिया है। खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकार साझा की है। बता दें कि ‘ओएमजी 2’ का ट्रेलर आज लॉन्च होना था।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here