[ad_1]
Star Actress In Restaurant: एक ऐसे रेस्त्रां के बारे में बात करते हैं जहां पर लोग खाना खाने जाते हैं तो वहां एक महिला वेटर की खूबसूरती देखकर उनका जी मचल जाता है. लोग खाना खाने की बजाय वहां उस महिला वेटर का नंबर मांगने लग जाते हैं. अगर आप इस वेटर के बारे में जानेंगे तो आप हैरान रह जाएंगे. अभी तक आपने सिर्फ यही सुना होगा कि लोग रेस्त्रां में अच्छे खाने की वजह से जाते हैं लेकिन यहां तो सिर्फ महिला वेटर को देखने के लिए जाते हैं.
इस वेटर का नाम लेह फेनेली
दरअसल, यह रेस्त्रां अमेरिका के एक शहर में है जहां पर लोग खाना खाने से ज्यादा वहां नौकरी कर रही है एक महिला वेटर को देखने के लिए जाते हैं. इस वेटर का नाम लेह फेनेली है. वह अमेरिका के मशहूर रेस्त्रां चैन ‘हूटर रेस्त्रां’ में काम करती है. ‘द सन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक रेस्त्रां में लोग जब जाते हैं तो लेह को देखकर वहां के ग्राहक उसे देखते ही रह जाते हैं. लेह लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है क्योंकि वह किसी मॉडल के जैसे दिखती हैं.
डेट पर ले जाने के ऑफर
लेह जब यूनिफॉर्म पहनकर उन्हें खाना सर्व करती है तो बस लोग टकटकी लगाए उसी को देखते हैं. इतना ही नहीं कई लोग तो उन्हें डेट पर ले जाने के ऑफर भी देते हैं. इनमें शादीशुदा लोग भी शामिल हैं. कई लोग तो उनके नंबर भी मांग ले जाते हैं. हालांकि लेह का कहना है कि उन्हें डेट के तमाम ऑफर मिले लेकिन अभी तक उनसे किसी ने भी शादी के लिए नहीं पूछा है.
उनका कहना है कि वह इस दिन का इंतजार कर रही हैं जब कोई उन्हें शादी के लिए प्रपोज करेगा. अभी तो लोग उनसे फ्लर्ट करते हैं. कई बार तो उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड और उनकी पत्नी भी होती है फिर भी लोग फ्लर्ट करते हैं. द सन की एक और रिपोर्ट के मुताबिक लेह वही यूनिफॉर्म पहनती हैं, जो हूटर्स रेस्टोरेंट का खास ड्रेस है. वे गहरे नारंगी रंग की शॉर्ट्स और सफेद टॉप पहनती हैं. हालांकि शुक्रवार के दिन उन्हें काले रंग की यूनिफॉर्म पहननी होती है.
.
[ad_2]
Source link