[ad_1]
हाइलाइट्स
क्रिकेट जगत में फैली शोक की लहर
पूर्व विकेटकीपर एवं पीसीबी चेयरमैन का हुआ निधन
टीम पर हुए हमले के लिए याद रखेगी दुनिया
नई दिल्ली. पड़ोसी देश पाकिस्तान से एक बेहद ही दुखद भरी खबर निकलकर सामने आई है. ग्रीन टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एवं पूर्व पीसीबी चेयरमैन इजाज बट (Ijaz Butt) का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि पूर्व विकेटकीपर खिलाड़ी ने अपने जीवन की आखिरी सांस लाहौर में ली है.
इजाज बट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पीसीबी के चेयरमैन पद पर भी कार्यरत रहे. साल साल 2008 में तत्कालीन राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने उन्हें पीसीबी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. बट ने पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास के सबसे अराजक और उथल-पुथल भरे दौर में यह पद संभाला था.
The PCB is saddened by the news of the passing of former Test cricketer and ex-PCB chairman Ijaz Butt. Our heartfelt condolences to his family and friends. pic.twitter.com/EH0UuMBfhN
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) August 3, 2023
यह भी पढ़ें- जेम्स एंडरसन ने बताई राज की बात, स्टोक्स और मैकुलम की वजह से ब्रॉड के संन्यास में हुई देरी
इजाज बट के पद संभालने के अगले पांच महीने बाद ही पाकिस्तान दौरे पर आई श्रीलंकाई क्रिकेट टीम और मैच अधिकारियों पर एक भयानक आतंकवादी हमला हुआ. इस दर्दनाक हादसे में करीब आठ लोगों की जान चली गई थी. जिसके बाद करीब एक दशक तक पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाने बंद हो गए थे.
इजाज बट का क्रिकेट करियर:
पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान पाकिस्तान के लिए कुल आठ टेस्ट मुकाबले खेले. इस बीच उनके बल्ले से 16 पारियों में 19.92 की औसत से कुल 279 रन निकले. टेस्ट क्रिकेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन 58 रन का रहा.
बात करें उनके फर्स्ट क्लास प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने यहां कुल 67 मुकाबले खेले. इस बीच उनके बल्ले से 120 पारियों में 34.30 की औसत से 3842 रन निकले. फर्स्ट क्लास में बट के बल्ले से सात शतक और 12 अर्द्धशतक निकले.
.
Tags: Pakistan, Pakistan cricket team, Pcb, PCB Chairman
FIRST PUBLISHED : August 03, 2023, 21:21 IST
[ad_2]
Source link