Home Breaking News एक्सक्लूसिव: मिलिए अमिताभ बच्चन की खासमखास स्टाइलिस्ट से, केबीसी में इस बार दिखेंगे बिग बी के ये नए रंग

एक्सक्लूसिव: मिलिए अमिताभ बच्चन की खासमखास स्टाइलिस्ट से, केबीसी में इस बार दिखेंगे बिग बी के ये नए रंग

0
एक्सक्लूसिव: मिलिए अमिताभ बच्चन की खासमखास स्टाइलिस्ट से, केबीसी में इस बार दिखेंगे बिग बी के ये नए रंग

[ad_1]


सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सबसे पसंदीदा गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति – सीजन 15’ की वापसी 14 अगस्त से हो रही है। ज्ञान पर आधारित यह शो अपने अनोखे कंसेप्ट को लेकर चर्चा में तो रहता ही है, साथ ही इस शो के मेजबान भारतीय सिनेमा के मेगास्टार अमिताभ बच्चन की पोशाकों को भी लेकर खूब चर्चा होती रहती है। चाहे उनका स्टॉपिंग आउटफिट्स हो, थ्री-पीस सूट हो या फिर बो-टाईज और स्टाइलिश स्कार्फ। अब इस सीजन में अमिताभ बच्चन की ड्रेस और उनके लुक में भी बदलाव देखने को मिलेगा। आइए मिलाते हैं आपको इस सीजन में अमिताभ बच्चन की स्टाइल बना रहीं शो की स्टाइलिस्ट से।

 



ये स्टाइलिस्ट है प्रिया पाटिल। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के पसंदीदा मेजबान अमिताभ बच्चन को हर सीजन में आकर्षक बनाने में प्रिया का ही हाथ रहा है। इस बार ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15′ के  नए एलिमेंट्स में  कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रिया पाटिल उभरते फैशन ट्रेंड के साथ बिग बी को नए लुक और नए स्टाइल में पेश करेंगी। हालांकि प्रिया पाटिल का मानना है, ‘बच्चन सर जो भी पहनते हैं, उसे ही ट्रेंड बना देते हैं और वो हमेशा सभी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहे हैं।’


फिर भी ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15’  में अमिताभ बच्चन  के लुक में बदलाव को लेकर  प्रिया पाटिल कहती हैं, ‘गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15’ में हम क्लासिक लुक को बरकरार रखते हुए एक कदम आगे बढ़े हैं और इसमें नए एलिमेंट्स जोड़े हैं। बच्चन सर क्लासिक थ्री-पीस सूट, बंद गला और जोधपुरी में नजर आएंगे।  लेकिन मैं एक ‘कलर प्ले’ पेश कर रही हूं जो रंगों का एक आकर्षक संयोजन होगा।’


रंगों के  आकर्षक संयोजन के बारे में बात करते हुए प्रिया पाटिल कहती हैं,  ‘नेवी के साथ वाइन, ब्लैक एंड व्हाइट, पाउडर ब्लू और नेवी, प्लेन के साथ पिनस्ट्रिप, प्लेन के साथ चेक जैसे बहुत-से कलर पैटर्न्स होंगे। बच्चन सर की शर्ट्स की बात करें, तो मैंने छोटी लेकिन साफ दिखाई देने वाली विशेषताएं पेश की हैं, जिनमें कॉलर के साथ कंट्रास्ट पाइपिंग, उभरे हुए अलग-अलग ब्रोचेस और लैपल पिन, जो पूरे लुक को निखारती हैं और इसे पूरा करती हैं। हमने क्लासिक जोधपुरी पर शॉल की तरह एक खास ड्रेप जोड़ा है, और लुक को पूरा करने के लिए इसे पकड़कर रखने वाला ब्रोच होगा।’


‘कौन बनेगा करोड़पति’  के लिए बिग बी को स्टाइल करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए प्रिया पाटिल कहती हैं,  ‘बच्चन सर एक लेजेंड हैं और मैंने वर्षों से उन्हें देखकर बहुत कुछ सीखा है। मैंने उनसे ही लगन, पेशेवर रुख और बारीकियों पर ध्यान देना सीखा है। यह उनके सभी परिधानों में झलकता है। मैं हमेशा सबसे कहती हूं कि बच्चन सर को किसी स्टाइलिस्ट की जरूरत नहीं है। वह  अपने आप में एक स्टाइल आइकॉन हैं। कपड़ों से आदमी नहीं बनते, बल्कि आदमी कपड़े बनाता है। मेरा हमेशा से यही मानना है कि बच्चन सर  जो भी पहनते हैं, उसे ट्रेंड बना देते हैं और वो हमेशा सभी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहे हैं।’


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here