[ad_1]
ODI World Cup-2023, IND vs PAK: भारत की मेजबानी में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप (World Cup) खेला जाना है. इस वैश्विक टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से होगा. आईसीसी ने इस बीच बुधवार को शेड्यूल में बड़े बदलाव की जानकारी दी. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारत-पाक समेत 1-2 नहीं 9 मैचों के कार्यक्रम में बदलाव करने का फैसला किया है.
भारत-पाक मैच का शेड्यूल बदला
इस साल के आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस मैच को अब एक दिन पहले कराया जाएगा. इसके अलावा टूर्नामेंट के 8 अन्य मैचों के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला पहले रविवार, 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में होना था, लेकिन इसे एक दिन पहले स्थानांतरित कर दिया गया है. ये मैच अब शनिवार, 14 अक्टूबर को उसी स्थान पर आयोजित किया जाएगा.
दिल्ली में मुकाबले की तारीख बदली
इसके कारण दिल्ली में अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच की तारीख बदलनी पड़ी है. इस मैच को शनिवार, 14 अक्टूबर से स्थानांतरित कर अब 24 घंटे बाद रविवार, 15 अक्टूबर को कराया जाएगा.
[ad_2]
Source link