Home Breaking News Mumbai: बिजनेसमैन का बंदूक की नोक पर अपहरण, शिंदे गुटे के विधायक के बेटे के खिलाफ हुई FIR दर्ज

Mumbai: बिजनेसमैन का बंदूक की नोक पर अपहरण, शिंदे गुटे के विधायक के बेटे के खिलाफ हुई FIR दर्ज

0
Mumbai: बिजनेसमैन का बंदूक की नोक पर अपहरण, शिंदे गुटे के विधायक के बेटे के खिलाफ हुई FIR दर्ज

[ad_1]

Son of Shinde faction MLA ‘kidnaps’ music company CEO at gunpoint in Mumbai; FIR registered

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


एक कारोबारी के अपहरण और पिटाई के मामले में शिवसेना (शिंदे गुट) विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे राज सुर्वे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला सामने आने से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

10 से अधिक लोगों पर केस

मुंबई पुलिस ने बताया कि कल गोरेगांव पूर्व क्षेत्र से फिरौती के लिए एक व्यापारी राजकुमार सिंह का अपहरण करने के आरोप में राज सुर्वे समेत 5 आरोपियों को नामजद किया है। वहीं, 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

सीसीटीवी फुटेज से खुलासा

बताया जा रहा है कि मुंबई के गोरेगांव में ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन ऑफिस में करीब 10 से 15 लोग अचानक से पहुंच गए और म्यूजिक कंपनी के सीईओ राजकुमार सिंह का अपहरण कर लिया। एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर कुछ लोग कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते और एक व्यक्ति को जबरन अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here