[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है. टीम इंडिया की हालत फिलहाल इस सीरीज में खराब है. वह 1–2 से पीछे चल रही है. आज 12 (अगस्त) को चौथा टी20 खेला जाएगा. अगर टीम इंडिया हार गई तो उन्हें सीरीज गंवानी पड़ेगी. टीम इंडिया को इस सीरीज के बाद आयरलैंड के खिलाफ टी20 में हिस्सा लेना है. बताया जा रहा है कि टीम इंडिया के साथ इस दौरे पर कोई कोच नहीं होगा.
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ कोई भी कोच नहीं होगा. टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ वेस्टइंडीज सीरीज के बाद आयरलैंड के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. ऐसे में बीसीसीआई ने एनसीए के हेड वीवीएस लक्ष्मण को कोच की जिम्मेदारी देने की बात कही थी. लेकिन रिपोर्ट के अनुसार अब टीम इंडिया अकेले ही आयरलैंड की यात्रा करेगी.
क्या विराट कोहली एक इंस्टा पोस्ट से कमाते हैं करोड़ों? क्रिकेटर ने खुद बताई सच्चाई
हालांकि, भारतीय टीम के साथ सीतांशु कोटक और साईराज बहुतुले जैसे सपोर्ट स्टाफ आयरलैंड जाएंगे. अगर ऐसा हुआ तो टीम इंडिया 8 साल में पहली बार बिना कोच के सीरीज खेलेगी. इससे पहले 2015 में भारत ने एक ऐसी ही सीरीज में हिस्सा लिया था. उस समय डंकन फ्लेचर ने हेड कोच के पद में इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद रवि शास्त्री को कोचिंग की जिम्मेदारी दी गई थी.
KL राहुल के सामने एक और पड़ाव, एशिया कप खेलने के लिए करना होगा ये काम, फिर होगा फैसला
बता दें कि आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत 18 अगस्त से होगी. दूसरा टी20 बीस तारीख को और तीसरा 23 अगस्त को खेला जाएगा. सभी मुकाबले आयरलैंड में ही खेले जाएंगे. टीम इंडिया ने पिछले साल आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत दर्ज की थी.
आयरलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया: हार्दिक पांड्या(कप्तान), शुभमन गिल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, उमरान मलिक, क्रुणाल पांड्या, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, आकाश मधवाल, दीपक चहर, मुकेश कुमार
.
Tags: BCCI, Rahul Dravid, Team india, Vvs laxman
FIRST PUBLISHED : August 12, 2023, 14:08 IST
[ad_2]
Source link