Home Sports Asia Cup: एशिया कप के लिए शुरू विराट कोहली की तैयारी, फिटनेस पर कर रहे फोकस

Asia Cup: एशिया कप के लिए शुरू विराट कोहली की तैयारी, फिटनेस पर कर रहे फोकस

0
Asia Cup: एशिया कप के लिए शुरू विराट कोहली की तैयारी, फिटनेस पर कर रहे फोकस

[ad_1]

हाइलाइट्स

विराट कोहली ने इस साल शतकों की लगाई झड़ी.
एशिया कप की शुरुआत 31 अगस्त से हो रही है.

नई दिल्ली. टीम इंडिया के विंडीज दौरे के बाद भारतीय फैंस और प्लेयर्स पर एशिया कप का खुमार छा चुका है. सभी की नजरें टीम इंडिया के किंग यानि विराट कोहली (Virat Kohli) पर टिक चुकी हैं. टेस्ट खेलने के बाद टीम के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ब्रेक पर रहे. लेकिन अब एशिया कप के करीब आने के साथ विराट कोहली ने टूर्नामेंट के लिए कमर कसना शुरू कर दिया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए इशारा कर दिया है.

विराट कोहली पिछले वर्ल्ड कप के बाद से अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. लेकिन साल 2022 उनके लिए एक बार फिर चमक लेकर आया. उन्होंने एक के बाद एक शानदार पारियों को अंजाम देना शुरू कर दिया और तीनों फॉर्मेट में शतकों का सूखा खत्म कर दिया. पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में विराट लगभग सभी टीमों को अपनी आक्रामक बैटिंग से सचेत कर दिया था. अब विराट की बेहतरीन फॉर्म एशिया कप और वर्ल्ड कप में विरोधी टीमों के लिए काल साबित होगी. विराट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक जिम की फोटो शेयर की है, जहां उन्होंने लिखा है ‘हैप्पी प्लेस’.

Virat Kohli Instagram Story

फिटनेस के मामले में नंबर वन!

मौजूदा प्लेयर्स में विराट कोहली फिटनेस में टॉप प्लेयर्स में से एक हैं. वह ज्यादा से ज्यादा काम अपनी फिटनेस और खान-पान पर करते हैं. इसका प्रमाण हर फॉर्मेट में उनके प्रदर्शन पर दिखाई देता है. विराट ने हाल ही में टेस्ट सीरीज में विदेशी जमीन पर शतकों के सूखे को खत्मम कर दिया है. अब देखना होगा कि एशिया कप और वर्ल्ड कप में विराट किस अंदाज में बैटिंग करके टीम को आगे ले जा पाते हैं.

‘वह आता है और गति…’ हार्दिक पंड्या की बैटिंग पर क्या बोल गए वसीम जाफर? फोड़ा हार का ठीकरा

एशिया कप की शुरुआत 31 अगस्त से होने जा रही है. इसके बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में रोहित शर्मा एंड कंपनी साल की शुरुआत में वनडे सीरीज में कंगारुओं से मिली हार का घाव भरना चाहेगी. वहीं, वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर से हो जाएगा, जो टीम इंडिया के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी.

Tags: Asia cup, Team india, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here