Home Breaking News Elections 2023: छत्तीसगढ़-राजस्थान के मुख्यमंत्रियों ने खोला पिटारा, 15 अगस्त से लोगों को मिलेंगी ये सौगातें

Elections 2023: छत्तीसगढ़-राजस्थान के मुख्यमंत्रियों ने खोला पिटारा, 15 अगस्त से लोगों को मिलेंगी ये सौगातें

0
Elections 2023: छत्तीसगढ़-राजस्थान के मुख्यमंत्रियों ने खोला पिटारा, 15 अगस्त से लोगों को मिलेंगी ये सौगातें

[ad_1]

Chhattisgarh-Rajasthan Chief Minister opened the box before Elections people will get gifts from August 15

भूपेश बघेल और अशोक गहलोत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। दोनों ही राज्यों के स्वतंत्रता दिवस के सरकारी कार्यक्रमों में आगामी चुनावों की झलक देखने को मिली है। राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत ने ध्वजारोहण करने के बाद पुलिस के प्रमोशन सिस्टम में बदलाव करने का ऐलान किया। वहीं, मोबाइल वितरण योजना के दूसरे चरण में एक करोड़ महिलाओं मोबाइल देने की घोषणा की। जबकि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेप के आरोपियों को सरकारी नौकरी नहीं देने का फैसला किया है। साल के अंत में इन दोनों ही कांग्रेस शासित राज्यों में चुनाव होने है।

गहलोत की घोषणाओं का यह होगा असर

सीएम गहलोत ने अपने भाषण में पुलिस विभाग में सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक के प्रमोशन सिस्टम में बदलाव की घोषणा की है। अब पुलिस में सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक परीक्षा की जगह विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) के जरिए प्रमोशन होंगे। अभी प्रमोशन के लिए परीक्षा देनी होती है, जबकि दूसरे विभागों में डीपीसी से प्रमोशन होते हैं। राजस्थान पुलिस के 75 साल पूरे होने पर कॉन्स्टेबल से लेकर डीजी तक राजस्थान पुलिस में पंचसती मेडल दिए जाने की घोषणा भी की है।

सीएम ने दूसरी बड़ी घोषणा 1250 करोड़ में जयपुर के रामगढ़ बांध को ईसरदा से पानी लाकर भरने की है। इस पर 1250 करोड़ रुपए खर्च होंगे। रामगढ़ बांध में ईसरदा का पानी लाकर भरने से आंधी, आमेर,चाकसू, गोविंदगढ़, शाहपुरा, विराटनगर, पावटा, कोटपूतली, टोंक और अलवर जिले के थानागाजी के लिए पेयजल योजना बनाई जा सकेगी। ईआरसीपी में 53 बांध और जुड़ेंगे, 11 लाख किसानों को फायदा होगा।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here