[ad_1]
Independence Day 2023: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ध्वजारोहण, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
देशभक्ति की अलख जगाने के साथ ही लोगों को सामाजिक सरोकारों से जुड़ने के इस प्रयास में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने खूब उत्साह के साथ जश्न-ए-आजादी मनाई। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी रैली का आयोजन किया गया।
बल्लूपुर चौक से सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी के छात्र विशाल तिरंगा यात्रा लेकर निकले। इसके साथ ही एकेडमी के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। यात्रा को मेयर सुनील उनियाल गामा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम का समापन चौधरी फॉर्म हाउस पर हुआ। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर, सेंचुरियन डिफेंस अकादमी के चेयरमैन शिशिर दीक्षित, देहरादून क्रिकेट अकादमी के डॉ. जेएस सचान बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।
तिरंगा रैली के मुख्य सहयोगी सेंचुरियन डिफेंस अकादमी, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दून बंद कॉपलेक्श पैंटा रियलटोर प्राइवेट लिमिटेड, बलूनी क्लासेस, जेबीआईटी, हाइप और क्रिकेट क्लब ऑफ देहरादून, हेल्थ पार्टनर कैलाश हास्पिटल, जोगेंद्र पुंडीर फाउंडेशन रहे।
वहीं, स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के साथ बाइक रैली का आयोजन का मकसद लोगों को यातायात नियमों और व्यवस्था के प्रति जागरूक करना था।
[ad_2]
Source link