Home Breaking News Nehru Memorial: नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने पर विवाद, PMML के अधिकारी ने बताया क्यों लिया गया यह फैसला

Nehru Memorial: नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने पर विवाद, PMML के अधिकारी ने बताया क्यों लिया गया यह फैसला

0
Nehru Memorial: नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने पर विवाद, PMML के अधिकारी ने बताया क्यों लिया गया यह फैसला

[ad_1]

PM Modi felt that we must have a museum of PMs: Vice Chairman Surya Prakash,

A Surya Prakash
– फोटो : एएनआई

विस्तार


सोमवार यानी 14 अगस्त को नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (NMML) का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (PMML) करने पर पक्ष-विपक्ष में लगातार हो रहे तीखे वारों के बीच पीएमएमएल के कार्यकारी परिषद के उपाध्यक्ष का बयान आया है। उन्होंने बताया कि किस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महसूस हुआ कि हमारे पास पीएम का एक संग्रहालय होना चाहिए। 

पीएम मोदी को यह हुआ महसूस

प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय के कार्यकारी परिषद के उपाध्यक्ष ए सूर्य प्रकाश ने कहा कि पीएम मोदी को महसूस हुआ कि देश में पीएम का एक संग्रहालय होना चाहिए। फिर सवाल उठा कि यह कहां बनाया जा सकता है। इस पर फैसला लिया गया कि नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सही जगह है। 

प्रधानमंत्रियों के काम को प्रदर्शित करना

प्रकाश ने कहा कि एनएमएमएल को चुनने का कारण यह है कि हमारे पास 28 एकड़ की संपत्ति है। वह आदर्श स्थान है क्योंकि वहां पहले से ही नेहरू संग्रहालय स्थित है। उन्होंने कहा कि हम सबका एक ही विचार था कि भारत के सभी प्रधानमंत्रियों के काम को प्रदर्शित करना। PMML के कार्यकारी उपाध्यक्ष ने कहा कि मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा विचार था और उन्होंने यह जिम्मेदारी नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय को दे दी। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी मिलने पर हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here