Home Sports आयरलैंड के खिलाफ टी20 में सिर्फ एक भारतीय ने ठोका शतक! मौजूदा सीरीज से बाहर, कैसे जीतेगी टीम इंडिया?

आयरलैंड के खिलाफ टी20 में सिर्फ एक भारतीय ने ठोका शतक! मौजूदा सीरीज से बाहर, कैसे जीतेगी टीम इंडिया?

0
आयरलैंड के खिलाफ टी20 में सिर्फ एक भारतीय ने ठोका शतक! मौजूदा सीरीज से बाहर, कैसे जीतेगी टीम इंडिया?

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 कल (18 अगस्त) को डबलिन में खेला जाएगा. दोनों टीमें पहले मुकाबले में भिड़ने के लिए तैयार है. वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास कम होगा. वह हार को भुलाकर आगे बढ़ना चाहेगी. भारतीय टीम की कप्तानी जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी. वो टी20 में पहली बार टीम की कमान संभालते नजर आएंगे. बुमराह इस सीरीज के जरिए करीब 1 साल बाद टीम में वापसी कर रहे. आयरलैंड के खिलाफ टी20 में एकमात्र भारतीय ने शतक ठोका है. लेकिन वह इस सीरीज से बाहर है. ऐसे में टीम इंडिया पहला मैच कैसे जीतेगी.

दरअसल, हम बात कर रहे टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर दीपक हुडा के बारे में. दीपक हुडा ही एक मात्र भारतीय हैं. जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ टी20 में शतक जड़ा है. पिछले साल आयरलैंड के खिलाफ हुई सीरीज  के दूसरे टी20 में दीपक हुडा ने शतक जड़ने का कारनामा किया था. वह ऐसा कर पहले भारतीय बने थे. उस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया था. जो उनके लिए बाद में कारगर साबित हुआ.

भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए हुडा के शतक और सैमसन की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 225 रन बनाए थे. हुडा की 104 रनों की पारी में 9 चौके और 6 छक्के शामिल थे. यह उनके करियर की बेस्ट पारी थी. टीम इंडिया इस मुकाबले को 4 रन से जीतने में कामयाब रही थी. आयरलैंड के ओपनर पॉल स्टीरलिंग और एंड्रयू बालबर्नी ने क्रमश: 40 और 60 रन बनाए थे. बालबर्नी ने अपनी पारी में 7 छक्के जड़े थे.

सहवाग जैसा खूंखार बैटर, बेरहमी से करता है गेंदबाजों की पिटाई, वर्ल्ड कप में हो सकती है ओपनर की वाइल्ड कार्ड एंट्री !

दीपक हुडा फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए आखिरी टी20 फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. लगातार खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें टीम इंडिया से बाहर होना पड़ा था. भारतीय टीम इस महीने के अंत में एशिया कप में हिस्सा लेगी. दीपक हुडा इस बड़े टूर्नामेंट का भी हिस्सा नहीं है. दीपक हुडा को वापसी करने के लिए उन्हें अगले साल आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा.

Tags: Deepak Hooda, India vs Ireland, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here