Home Sports Asia Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच के सबसे महंगे टिकट 25000 में, पर सब खत्म

Asia Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच के सबसे महंगे टिकट 25000 में, पर सब खत्म

0
Asia Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच के सबसे महंगे टिकट 25000 में, पर सब खत्म

[ad_1]

नई दिल्ली. एशिया कप का नया सीजन अधिक दूर नहीं है. 30 अगस्त से 17 सितंबर तक मुकाबले पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाने हैं. एशियन क्रिकेट काउंसिल की ओर से पाकिस्तान को वनडे टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है, लेकिन बीसीसीआई ने पाकिस्तान में टीम भेजने से इनकार कर दिया था. इस कारण शुरुआती 4 मैच पाकिस्तान में होंगे जबकि अन्य 9 मैच श्रीलंका में होने हैं. भारत के सभी मैच श्रीलंका में खेले जाने हैं. कुल  6 टीमें टूर्नामेंट में उतर रही हैं. भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. रोहित शर्मा और बाबर आजम की टीमें 2 सितंबर को पल्लेकल में एक-दूसरे के खिलाफ उतरेंगी.

पीसीबी टूर्नामेंट का मेजबान है. वनडे टूर्नामेंट के टिकट pcb.bookme.pk पर जाकर खरीदे जा सकते हैं. भारत और पाकिस्तान मैच के टिकट 3 कैटेगरी में उपलब्ध हैं. सबसे महंगा टिकट 300 डॉलर यानी लगभग 25 हजार रुपये का है. ये टिकट पूरे बिक चुके हैं. इसके बाद 125 डॉलर यानी लगभग 10 हजार रुपये के टिकट भी फैंस खरीद सकते हैं. इस कैटेगरी के टिकट भी पूरे खत्म चुके हैं. सबसे कम 30 डॉलर यानी लगभग 2500 रुपये के टिकट भी हैं. इस कैटेगरी के टिकट अभी उपलब्ध हैं. यानी महंगे टिकटों की मारामारी अधिक है.

नेपाल मैच के टिकट सिर्फ 4200 के
एशिया कप की बात करें तो भारत, पाकिस्तान और नेपाल एक ग्रुप में हैं जबकि दूसरे ग्रुप में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान हैं. भारत और नेपाल का मुकाबला 4 सितंबर को होना है. इस मैच के सबसे महंगे टिकट सिर्फ 4200 रुपये के हैं. यानी भारत और पाकिस्तान के मैच से लगभग 21 हजार रुपये कम. इससे भारत और पाकिस्तान के मैच की प्रतिद्वंद्विता और उसकी रोचकता के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है. वर्ल्ड कप भी 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होनी है. इस मुकाबले में एक लाख से अधिक फैंस के स्टेडियम में पहुंचने की संभावना है.

19 खिलाड़ियों का World Cup खेलने का सपना टूटेगा ही, कोहली से लेकर रोहित तक ने दिए मौके, पर सब फेल

एशिया कप की बात करें, तो हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-4 में जाएंगी. ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 में भी भिड़ंत तय है. यदि दोनों ही टीमें सुपर-4 में भी टॉप-2 में जगह बनाने में कामयाब रहीं, तो फाइनल भी इन्हीं के बीच खेला जाएगा. पिछले एशिया कप की बात करें, तो टीम इंडिया फाइनल में जगह नहीं बना सकी थी. ऐसे में रोहित शर्मा की अगुआई में टीम अपने इस प्रदर्शन को सुधारना चाहेगी.

Tags: Asia cup, India Vs Pakistan, Pakistan, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here