Home Sports ‘वैसे स्पिनर्स की इज्जत नहीं करता लेकिन…’सहवाग घूमर देखने के बाद हुए जज्बाती

‘वैसे स्पिनर्स की इज्जत नहीं करता लेकिन…’सहवाग घूमर देखने के बाद हुए जज्बाती

0
‘वैसे स्पिनर्स की इज्जत नहीं करता लेकिन…’सहवाग घूमर देखने के बाद हुए जज्बाती

[ad_1]

हाइलाइट्स

वीरेंद्र सहवाग ने घूमर फिल्म को लेकर एक कमेंट किया है
उन्होंने अभिषेक बच्चन और सायमी खेर की एक्टिंग की तारीफ की

नई दिल्ली. क्रिकेट पर बनी फिल्म ‘घूमर’ रिलीज हो गई है. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने कोच और सायमी खेर ने एक ऐसे क्रिकेटर की भूमिका निभाई है, जो हादसे में अपना एक हाथ खो देती है. लेकिन, भारत के लिए खेलने की तमन्ना खत्म नहीं होती. एक हाथ गंवाने के बाद भी कैसे  सायमी दोबारा खड़ी होती है और अभिषेक बच्चन कैसे उनके सपने को साकार करते हैं, फिल्म की पूरी कहानी इसके इर्द-गिर्द घूमती है. अब टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की है. साथ ही फिल्म में एक्टिंग करने वाले अभिषेक बच्चन और  सायमी खेर को भी काफी सराहा है.

वीरेंद्र सहवाग ने फिल्म की तारीफ करते हुए अपनी पसंद को लेकर भी खुलासा किया. उन्होंने इस फिल्म को लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने कहा, “कल मैंने घूमर फिल्म देखी. बहुत दिनों के बाद क्रिकेट को लेकर कोई फिल्म देखी, बहुत आनंद आया है. इसमें क्रिकेट तो है, मगर इमोशन भी है. साथ ही खिलाड़ी का संघर्ष क्या होता है, ये भी समझ आ जाएगा. खासतौर पर चोट के बाद वापसी करने में क्रिकेटर को कितना संघर्ष करना पड़ता है, ये समझ आ जाएगा.”

मैं स्पिन गेंदबाजों की इज्जत नहीं करता: सहवाग
इसी वीडियो में सहवाग ने ऐसी बात कही जो शायद स्पिन गेंदबाजों को पंसद नहीं आएगी. उन्होंने कहा, “मैं वैसे स्पिनर को रिस्पेक्ट नहीं देता हूं मगर सायमी खेर ने जो घूमर डाली है, वो लाजवाब है. ये किरदार बेहद मुश्किल था लेकिन उन्होंने इमोशनल कर दिया. वैसे मैं कोच की भी सुनता नहीं था लेकिन अभिषेक बच्चन ने ऐसी एक्टिंग की है कि आपको उनकी बात जरूर सुननी पड़ेगी. जैसे बच्चन साहब कहते हैं आय लव दिस गेम, मैं भी यही कहूंगा. आप ढेर सारे आंसू लेकर थियेटर जाना. क्योंकि ये फिल्म आपको रुलाएगी भी.”

‘भारत से आने वाले पैसों से पलते हैं हमारे क्रिकेटर…’ शोएब अख्तर का बड़ा बयान, पाकिस्तान में बवाल तय!

कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 साल पूरे, 550 किमी दौड़े…पहली गेंद पर विकेट, जानें करियर की 10 खास बातें

सहवाग के इस वीडियो को अभिषेक बच्चन के पिता बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी पसंद किया और अपने इंस्टाग्राम पर इसे पोस्ट कर टीम इंडिया के पूर्व ओपनर का शुक्रिया अदा किया है.

Tags: Abhishek bachchan, Amitabh bachchan, Virender sehwag



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here