[ad_1]

MP-CG Election 2023
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा चुनाव से तकरीबन तीन महीने पहले करके देश की सियासत में एक बड़ा दांव खेल दिया है। इस तरीके का सियासी दांव देश की राजनीति में सबसे पहले बहुजन समाज पार्टी ने शुरू किया था। चुनाव से तकरीबन एक साल पहले बहुजन समाज पार्टी अपने प्रत्याशियों की घोषणा करके उनको सियासी मैदान में उतार दिया करती थी। फिलहाल भाजपा के इस दांव से सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस पार्टी के सामने आ गई है।
दरअसल, सियासी गलियारों में चर्चाएं इसी बात की सबसे पहले हो रही थी कि कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी से पहले अपने पत्ते खोलकर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगी, लेकिन बाजी कांग्रेस से पहले भाजपा ने मार ली। फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की और से टिकट बंटवारे में फ्रंट फुट पर की गई इस बैटिंग के बाद कांग्रेस के नेताओं ने बैठकें शुरू कर दी हैं। जल्द ही कांग्रेस भी अब अपने प्रत्याशी घोषित करेगी। हालांकि, कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि भले ही उनके प्रत्याशी बाद में घोषित हों, लेकिन वह भाजपा से ज्यादा मजबूत और जिताऊ होंगे।
अब क्या होगी कांग्रेस की रणनीति
कांग्रेस पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा भी जल्द ही हो जाएगी। मध्य प्रदेश के चुनाव में रणनीतिक तौर पर कमान संभालने वाले नेताओं में शामिल एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने कुछ सीटों पर ही अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। इससे साफ पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां समूचे मध्यप्रदेश को लेकर नहीं चल रही है।
[ad_2]
Source link