Home Breaking News MP News: कार-ट्रक की भिड़ंत में पांच युवकों की मौके पर मौत, शवों को निकालने के लिए काटनी पड़ी कार

MP News: कार-ट्रक की भिड़ंत में पांच युवकों की मौके पर मौत, शवों को निकालने के लिए काटनी पड़ी कार

0
MP News: कार-ट्रक की भिड़ंत में पांच युवकों की मौके पर मौत, शवों को निकालने के लिए काटनी पड़ी कार

[ad_1]

MP News: Five youths died on the spot in car-truck collision, car had to be cut to remove the dead bodies

खंडवा सड़क हादसे के बाद कार की हालत।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


मध्यप्रदेश के खंडवा में देर रात कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। हादसा पुनासा चौकी अंतर्गत दौलतपुरा फटे के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सभी मृतक खरगोन के कसरावद के रहने वाले हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने ट्रक और ट्रकचालक को हिरासत में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार हादसा खंडवा के नर्मदा नगर थाने के अंतर्गत आने वाली पुनासा चौकी क्षेत्र के दौलतपुरा फाटे के पास गुरुवार देर रात हुआ है। बताया जा रहा है कि खरगोन जिले के कसरावद के रहने वाले पांच युवक गुरुवार रात कार ( MP 09 WG0293) में सवार होकर दौलतपुरा में हुए किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। दौलतपुरा फाटे के पास के पास सामने से आर रहे ट्रक (MP13 ZE2709) से उनकी कार जा भिड़ी। हादसे में कार सवार पांचों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। शव कार में बुरी तरह फंस गए थे। शव निकालने के लिए पुलिस को कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। इसके बाद पुनासा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार सुबह युवकों का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए हैं। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here